बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह हर महिला दिखना चाहती है। जाहिर है 45 प्लस उम्र में भी ऐश्वर्या अपनी उम्र से 5 वर्ष यंग ही नजर आती हैं। वैसे कुछ कमाल उनके मेकअप करने के अंदाज का भी है। अगर आप भी ऐश्वर्या राय की तरह यंग नजर आना चाहती हैं तो अपको भी उनके ये 3 मेकअप लुक्स को जरूर कॉपी करना चाहिए।
आपने पर्पल स्मोकी आई, ब्लैक स्मोकी आई और ब्लू स्मोकी आई के बारे में तो सुना भी होगा और देखा भी होगा। मगर, इस तस्वीर में ऐश्वर्या ने व्हाइट स्मोकी आई मेकअप कैरी किया हुआ है। इतना ही नहीं ऐश्वर्या ने ग्लॉसी लिपस्टि और चीक्स पर हाइलाइटर भी यूज किया है। ऐश्वर्या ने अपनी आइब्रोज को भी डार्क किया है।
यह मेकअप उन्हें उनकी उम्र से 5 साल यंगर लुक दे रहा है। आप भी ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह इस तरह का मेकअप कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन के पास हैं ये 5 मेहंगी चीजें, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
तस्वीर में बीते वर्ष 'कान फिल्म फेस्टिवल' में ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला लुक दिखाया गया है। इस लुक के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने विंग्ड आई मेकअप किया था। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने आंखों के शेप पर बहुत अधिक ध्यान देती हैं। वैसे भी कहा जाता है कि उनकी आंखें बहुत खूबसूरत हैं।ऐश्वर्या राय बच्चन की Glowing Skin के पीछे है ये 3 बड़ी वजह
ऐश्वर्या राय विंग्ड आई मेकअप को हमेशा ही प्रिफरेंस देती हैं क्योंकि यह उनकी आई शेप की ब्यूटी को इनहैंस करता है। इसके साथ ही ऐश्वर्या फेस कॉन्टोरिंग पर भी बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं। यह आप इस तस्वीर पर साफ देख सकती हैं। अगर आपके फेस पर फैट है या आपकी जॉ लाइन शार्प नहीं है तो आपको कॉन्टोरिंग जरूर करनी चाहिए। यह आपके चेहरे को अच्छा शेप देती हैं। इससे आपकी उम्र कम नजर आती है। 70 लाख रुपए की अंगूठी पहनती हैं ऐश्वर्या राय, जानें उनकी Net Worth
इसे जरूर पढ़ें: मुंबई में है ऐश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन का 21 करोड़ रुपए का घर, देखें तस्वीरें
आजकल मेकअप को और भी परफेक्ट और बेहतर बनाने के लिए ग्लिटर और हाइलाइटर का यूज किया जाने लगा है। ऐश्वर्या भी ग्लिटर और हाइलाइटर का इस्तेमाल मेकअप के दौरान खूब करती हैं। इस तरह के मेकअप से फेस कॉन्टोरिंग नहीं करनी होती बल्कि हाइलाइटर्स से ही आप चीकबोन, ब्रो बोन, नोज और जॉ लाइन को शेप दे सकते हैं।
वहीं मेकअप ट्रेंडस में ग्लिटर्स भी काफी चलन में हैं। यह आपकी खूबसूरती को उभारते हैं। बाजार में आपको ग्लिटर आईशैडो के साथ-साथ ग्लिटर हाइलाइटर्स, लिपस्टिक और यहां तक की आईलाइनर तक सभी कुछ मिल जाएगा। ग्लिटर्स आपको यूथफुल लुक देते हैं। इन तस्वीरों में देखें ऐश्वरया राय बच्चन दिखती हैं बिलकुल अपनी मां की हमशक्ल
अगर आप भी ऐश्वर्या राय की तरह अपनी उम्र से 5 साल छोटी नजर आना चाहती हैं तो आपको भी ऐश्वर्या राय के इन मेकअप लुक्स को कॉपी करना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।