मुंबई में है ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन-अभिषेक बच्‍चन का 21 करोड़ रुपए का घर, देखें तस्‍वीरें

ऐश्‍वर्या-अभिषेक बच्‍चन का मुंबई में है 21 करोड़ रुपए का घर। चलिए इस हम आपको इसकी इंसाइड तस्‍वीरें दिखाते हैं। 

aishwarya rai house video

बॉलीवुड के टॉप फेमस खानदानों की बात की जाए तो बच्‍चन परिवार का नाम उसमें जरूर लिया जाएगा। इस परिवार के मुखिया अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन ने अपने परिवार को बहुत ही खूबसूरती के साथ संभाला है। अब उनके आगे पीढ़ी यानी अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन भी उनकी इस प्रतिष्‍ठा को दीन दूना रात चौगना बढ़ाने में लगे हुए हैं। यदि पैसों की बात की जाए तो बच्‍चन परिवार भारत के अमीर खानदानों में से एक है। बच्‍चन फैमिली में 4 सुपरस्‍टार हैं। अमिताभ बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन को तो आज भी बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में टॉप 10 की लिस्‍ट में रखा जाता है।

बॉलीवुड फिल्‍मों में दोनों की ही बहुत डिमांड है। लगभग, 2 साल पहले तो यह भी खबर आई थी कि ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने अपनी फीस बढ़ा दी है और अब वह एक फिल्‍म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज करेंगी।

इसे जरूर पढ़ें: इन 5 महंगी चीजों के मालिक हैं सलमान खान, जानें किसकी कितनी है कीमत

aishwarya rai bachchan house in mumbai see inside pics

टाइम्‍स नाउ की रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की नेट वर्थ 258 करोड़ रुपए है। वहीं अभिषेक बच्‍चन भी बहुत पैसे वाले हैं। Republic World की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्‍चन की नेट वर्थ 200 करोड़ रुपए है। ऐश्‍वर्या और अभिषेक की जब से शादी हुई है तब से वह मुंबई स्थित अपने घर 'जलसा' में रहते हैं। मगर, दोनों के पास मुंबई में ही 21 करोड़ रुपए का एक घर और भी है।फैन ने पूछा 'मन्‍नत में रहने का किराया' शाहरुख ने दिया ये जवाब

इसे जरूर पढ़ें: इन 5 महंगी चीजों के मालिक हैं नीता अंबानी-मुकेश अंबानी, आसमान छूती हैं इनकी कीमतें

aishwarya rai house address

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन का यह घर मुंबई में सनटेक रियालिटी में हैं जिसे सनटेक की इन-हाउस टीम ने ही डिजाइन किया है। आपको बता दें कि ऐश्‍वर्या-अभिषेक के पास एक फ्लैट मुंबई स्थित Skylark Towers के 37वें फ्लोर पर भी है। मगर हम आपको आज ऐश्‍वर्या-अभिषेक के 21 करोड़ रुपए वाले एपार्टमेंट के बारे में बताएंगे और इसकी कुछ तस्‍वीरें भी दिखाएंगे।अभिषेक-ऐश्वर्या से काफी ज्यादा है अमिताभ-जया का Net Worth, लगभग 62 करोड़ के हैं जेवर

aishwarya rai house dubai

Architectural Digest के मुताबिक ऐश्‍वर्या और अभिषेक का यह घर 5500 square feet में फैला हुआ है। यह घर ऐश्‍वर्या-अभिषेक ने वर्ष 2015 में खरीदा था। तब इस इस घर की डील वैल्‍यू 38,000 रुपए per square feet थी। Signia Isles building को Talati Panthaky Associates द्वारा डिजाइन किया गया है।

aishwarya rai house in mangalore

इसी बिल्डिंग में 7000 square-foot डूप्‍लेक्‍स एपार्टमेंट Signature Island में सोनम कपूर ने भी खरीदा। देखा जाए तो सोनम कपूर ऐश्‍वर्या-अभिषेक की पड़ोसी हैं। सोनम कपूर का घर 35 करोड़ रुपए का है।

amitabh bachchan house

आपको बता दें कि ऐश्‍वर्या-अभिषेक दुबई के Sanctuary Falls में स्थित Jumeirah Golf Estates में एक विला के मालिक भी हैं। यह विला फुल फर्निश्‍ड है। यह विला 5600 square feet में फैला हुआ है और इसकी कीमत 303 मिलियन रुपए से 708 मिलियन रुपए आंकी गई है।

फिलहाल, ऐश्‍वर्या-अभिषेक के 21 करोड़ रुपए के घर के बारे में बात करें तो यह बहुत ही खूबसूरत और लैविश हैं। Architectural Digest के मुताबिक यहां पर ऐश्‍वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्‍या के लिए अलग से किड रुम भी बना हुआ है।70 लाख रुपए की अंगूठी पहनती हैं ऐश्‍वर्या राय, जानें उनकी Net Worth

इसकी तस्‍वीरों से ही अंदाज लगाया जा सकता है कि यह कितना स्‍पेशियस और तकनीकी सुख-सुविधाओं से भरपूर है। वैसे ऐश्‍वर्या और अभिषेक दोनों ही अभी भी जलसा में ही रहते हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP