बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया है, जहां एक्ट्रेसेस एक ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन जाती हैं। कामयाबी उनके कदम चूमती है, लेकिन ऐसी एक्ट्रेसेस की भी कमी नहीं जिनमें काफी पोटेंशियल नजर आया, लेकिन वे बॉलीवुड में ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं। आपको याद होगा 'करीब' में दिखी बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस नेहा के बारे में, इनकी सादगी और अदाकारी देखकर बहुत सारे सिने दर्शक इनके दीवाने हो गए थे। अगर ये फिल्मों में लंबी पारी तक रहतीं तो निश्चित रूप से बड़ी कामयाबी हासिल करतीं लेकिन इन्होंने बहुत जल्द बॉलीवुड को बाय-बाय कह दिया।
माधुरी दीक्षित, जूही चावला के टाइम के वक्त के जमाने के खत्म होते-होते करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंदा की पॉपुलेरिटी बढ़ने लगी थी। इसी दौरान बॉलीवुड में कई नई एक्ट्रेसेस नजर आईं, जो बहुत जल्द नदारद हो गईं। आइए जानें ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में-
करीब फिल्म में बॉबी देओल के अपोजिट नजर आईं नेहा ने इस फिल्म में जितनी संजीदगी से रोल निभाया था, उससे उनसे काफी उम्मीदें बंधी थीं। करीब के बाद उन्होंने रितिक रोशन स्टारर फिल्म 'फिजा' में भी एक छोटा सा रोल निभाया था। मनोज वाजपेयी से शादी होने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और मुंबई में ही सेटल हो गईं।
ट्यूलिप जोशी फिल्म मेरे यार की शादी है में संजना के किरदार में उदय चोपड़ा के साथ नजर आई थीं। समीक्षकों की तारीफ पाने वाली फिल्म मातृभूमि में भी उन्होंने किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने मलयालम, तेलुगु और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। ट्यूलिप मुंबई में अपने पार्टनर विनोद नायर के साथ सेटल हो गई थीं।
आपमें से कुछ को फाल्गुनी पाठक का वह म्यूजिक वीडियो याद होगा, जिसमें आयशा टाकिया नजर आई थीं। आयशा की शुरुआती फिल्म 'सोचा ना था' भी पसंद की गई थी। आयशा ने अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे बड़े बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन आखिर में उन्होंने इस चमक-दमक की दुनिया से दूर जाने का फैसला ले लिया। अगर उनके इंस्टाग्राम पर जाएं तो आप उन्हें पति फरहान आजमी और बेटे मिखाइल के साथ एंजॉय करते देख सकते हैं।
टीवी शोज के कुछ शोज में नजर आने के बाद ग्रेसी सिंह ने आमिर खान की 'लगान' फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म को बहुत बड़ी कामयाबी मिली लेकिन वह ज्यादा समय तक इस लोकप्रियता को भुना नहीं पाईं। हाल-फिलहाल में वह एक टीवी शो में संतोषी मां का किरदार निभाते नजर आई थीं।
फिल्म स्वदेस में गायत्री जोशी को शाहरुख खान के अपोजिट काफी पसंद किया गया था। गायत्री कुछ विज्ञापनों में भी नजर आई थीं। लेकिन इसी दौर में उन्होंने इंडस्ट्रियलिस्ट विकास ओबेरॉय के साथ शादी कर ली। अब वह मुंबई में सेटल हो चुकी हैं और उनके दो बेटे हैं।
ग्लेमरस लुक्स वाली नौहीन एड्स में सुर्खियां बटोरने के साथ-साथ 'लकीर' और 'अनवर' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। फिल्मों में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली और फाइनली उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
90 के दशक की एक और अदाकारा को काफी पसंद किया गया था और ये थीं मुहब्बतें फिल्म में प्रीति झंगियानी। जुगल हंसराज के साथ उनकी पेयरिंग काफी अच्छी लग रही थी। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने कन्नड़ और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया था। अपने पति प्रवीण डबास के प्रोडक्शन हाउस के जरिए वह फिल्मों से जुड़ी हुई हैं।
फिल्म 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' फिल्म के साथ चर्चा में आई अंतरा माली को 'वन फिल्म वंडर' ही कहा जा सकता है। उन्होंने भी जीक्यू के एडिटर चे कुरियन से साल 2009 में शादी कर ली थी। अंतरा की एक प्यारी सी बेटी है और बॉलीवुड से दूर वह हैप्पी लाइफ जी रही हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।