Sun Feb 15, 2026 | Updated 06:06 PM IST
herzindagi
business of star kids

फिल्मों में फ्लॉप हो गए ये 6 स्टार किड्स, लेकिन चला रहे हैं सक्सेसफुल बिजनेस

चलिए उन स्टार किड्स की बात करते हैं जो फिल्मों में तो फ्लॉप हो गए, लेकिन उन्होंने अपना सक्सेसफुल बिजनेस स्थापित कर लिया। 
Editorial
Updated:- 2020-11-13, 15:54 IST

स्टार किड्स की बात करते ही हमेशा बॉलीवुड एक्टर्स और सेलेब्स का नाम याद आता है। वैसे तो बॉलीवुड में कई स्टार किड्स डेब्यू करते हैं, लेकिन कुछ ही होते हैं जो इनमें से सक्सेस पाते हैं। स्टार किड्स की बात की जाए तो फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद अक्सर लोगों को लगता है कि वो गुमनामी में जी रहे होंगे, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो फिल्मी सफर छोड़कर कुछ नया शुरू करते हैं। 

आज हम ऐसे ही स्टार किड्स की बात करने जा रहे हैं जो फिल्मों में तो फ्लॉप हो गए, लेकिन अब वो अपना सफल व्यापार चला रहे हैं और अपनी जिंदगी को थोड़ा अलग ढंग से जी रहे हैं। 

1. उदय चोपड़ा-

बिजनेस- यशराज स्टूडियोज लॉस एंजेलिस, Ycomics

उदय चोपड़ा ने फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म तो काफी अच्छी चली, लेकिन इसके बाद से उदय चोपड़ा 'धूम' के अलावा किसी और फिल्म में नहीं चल पाए हैं। उदय चोपड़ा ने सिलसिलेवार तरीके से फ्लॉप फिल्में की जिसके बाद उन्होंने 2011 में लॉस एंजेलिस में यश राज स्टूडियोज की शुरुआत की जहां से दो हॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और उसके बाद उन्होंने कॉमिक कंपनी Yomics की शुरुआत की जिसमें 'धूम' और 'एक था टाइगर' जैसी यशराज वाली फिल्मों को कॉमिक्स में बदला जाता है। 2018 में वो न्यूज में थे क्योंकि वो लॉस एंजेलिस में अपना 25 करोड़ का विला बेचने के बारे में सोच रहे थे।

uday business

इसे जरूर पढ़ें- सुहाना खान से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इतने पढ़े-लिखे हैं ये 9 स्टार किड्स

2. ट्विंकल खन्ना-

बिजनेस- व्हाइट विंडो डिजाइनिंग कंपनी

ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया और सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी हैं, लेकिन वो फिल्मों में अपना जौहर नहीं दिखा पाईं। 90 के दशक के अंत से लेकर 2000 की शुरुआत तक ट्विंकल ने कई फिल्में की। 'बादशाह' और 'मेला' जैसी फिल्मों में ट्विंकल के साथ शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स मौजूद थे। ट्विंकल खन्ना ने इसके बाद शादी कर ली और अब वो 'सिंह इज किंग', 'रुस्तम' जैसी फिल्मों के प्रोडक्शन से जुड़ चुकी हैं। वो एक फेमस कॉलमनिस्ट हैं, वो कई किताबें लिख चुकी हैं और साथ ही साथ वो एक सक्सेसफुल इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी भी चला रही हैं। वो ग्लोबल लाइफस्टाइल ब्रांड कोह्लर की ब्रांड अम्बैसेडर भी हैं। 

twinkle business

3. जैकी भगनानी-

बिजनेस-  JJust म्यूजिक, पूजा एंटरटेनमेंट

जैकी भगनानी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'कल किसने देखा' से किया था। 2009 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद जैकी ने कुछ खास फिल्मों में काम किया जैसे 'वेलकम टू कराची, यंगिस्तान, मित्रों' आदि। वो अपने पिता के साथ उनकी प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट का काम संभालते हैं। इसके अलावा, टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकी ने जेजस्ट म्यूजिक नामक एक म्यूजिक लेबल की शुरुआत भी की थी। 2019 में एल्बम 'प्राडा' लॉन्च किया था जिसमें आलिया भट्ट भी थीं। 

jakky business

जहां तक प्रोडक्शन की बात है तो जैकी भगनानी अब 'कूली नंबर 1' और 'बेल बॉटम' जैसी मल्टी स्टारर फिल्मों के प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं।    

4. हर्मन बावेजा- 

बिजनेस- बावेजा मूवीज, हेल्थ नेचुरल्स 

हर्मन बावेजा भी अपने पिता की प्रोडक्शन कंपनी में काम करने के साथ-साथ अपने खुद के फिटनेस ब्रांड हेल्थ नेचुरल्स का काम भी संभालते हैं। इस ब्रांड ने हाल ही में क्विक बर्न प्लस नामक हेल्थ सप्लिमेंट भी लॉन्च किया था। इसके साथ ही हर्मन बावेजा 'इंडिया पोकर लीग' नामक पोकर टीम के हेड भी हैं। 'वॉट्स यॉर राशी', 'लव स्टोरी 2020' और 'डिश्कियाऊं' फिल्म के फ्लॉप होने के बाद हर्मन ने एक्टिंग से नाता तोड़ लिया।  

harman business

5. तुषार कपूर- 

बिजनेस- तुषार एंटरटेनमेंट हाउस 

तुषार कपूर ने 2001 में करीना कपूर के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 'मुझे कुछ कहना है' के बाद तुषार ने कई फिल्में की, लेकिन 'गोलमाल' के अलावा वो किसी में भी अपनी एक्टिंग से लोगों को इम्प्रेस नहीं कर पाए। तुषार कपूर ने इसके बाद 2017 में अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। तुषार के प्रोडक्शन हाउस की हालिया रिलीज फिल्म है 'लक्ष्मी' जिसे हाल ही में डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। 2019 तक तुषार 'बालाजी टेलिफिल्म्स' में बतौर डायरेक्टर भी काम कर रहे थे।  

 

इसे जरूर पढ़ें- चाहिए बच्चों के लिए ट्रेंडी लुक? इन बॉलीवुड स्टार किड्स से लें इंस्पिरेशन 

6. शमिता शेट्टी- 

बिजनेस- गोल्डन लीफ इंटीरियर्स

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने कई फिल्मों में काम करने की कोशिश की। 'मोहब्बतें' से अपने करियर को शुरू करने वाली शमिता ने कई रोल निभाए, लेकिन फ्लॉप रहीं। इसके बाद शमिता ने गोल्डन लीफ इंटीरियर्स की शुरुआत की। आपको बता दें कि शमिता ने बाकायदा लंदन से आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल की है और अपना बिजनेस चला रही हैं।  

shamita business

 

ये सभी लोग किसी न किसी सक्सेसफुल फिल्मी परिवार से जुड़े होने के बाद भी अपना नाम एक्टिंग में नहीं बना पाए। हालांकि, अब ये बहुत सफल हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।