जब बात स्टाइल की हो तो बॉलीवुड से इंस्पिरेशन लेना तो बनता है। न सिर्फ बॉलीवुड के हीरो-हिरोइन बल्कि उनके छोटे-छोटे रॉकस्टार बच्चे भी बहुत कम उम्र में ही बहुत ज्यादा स्टाइलिश हैं। पिछले एक महीने में जन्माष्टमी, राखी और ऐसे ही कई इवेंट्स पर बॉलीवुड स्टार किड्स ने कई फैशन गोल्स दिए हैं। ये स्टार किड्स अपने माता-पिता के जितना ही स्टाइल तस्वीरों में भी दिखाते हैं।
अगर आप भी अपने बच्चे के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं तो इन बॉलीवुड स्टार किड्स का फैशन एक बार देख लें। आखिर आपका बच्चा भी तो किसी स्टार किड से कम नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह ने बताया क्यों मिली शो में सिद्धू की जगह, सुनील ग्रोवर पर बोले कपिल और कीकू शारदा
1. आराध्या बच्चन -
राखी के मौके पर आराध्या बच्चन ने ट्रेडिशनल लुक लिया था। अराध्या वैसे भी बहुत फेमस हैं इस बात के लिए कि वो अपनी मां ऐश्वर्या की तरह ही सज संवर कर रेड कार्पेट पर जाती हैं। कान्स में आराध्या और ऐश्वर्या का ट्विन लुक रहता है। अब जो लड़की कान्स में इतनी स्टाइलिश दिखती है वो राखी पर भी थोड़ी तो अलग दिखेगी ही। आराध्या ने ऑफ-व्हाइट रंग का लहंगा चोली पहना था और उसपर प्रिंडेट फूल बने हुए थे। इसी के साथ उन्होंने नेट का पिंक रंग का दुपट्टा भी लिया हुआ था। आराध्या बच्चन की ये ड्रेस बहुत भारी नहीं है और आसानी से इसे बच्चे काफी समय तक पहन सकते हैं। ऐसे प्रिंटेड लहंगा-चोली आसानी से उपलब्ध भी होंगे। किसी भी ट्रेडिश्नल फंक्शन के लिए ये लुक काफी अच्छा है।
2. तैमूर अली खान -
तैमूर अली खान हाल ही में लंदन ट्रिप से लौटे हैं और उसके बाद उन्होंने अपने घर पर दही हांडी भी मनाई। ये तैमूर का दही हांडी डेब्यू है। ऐसे में तैमूर ने व्हाइट टी-शर्ट और उसके साथ चेक वाले शॉर्ट्स पहन रखे थे। ये लुक आम दिन का लुक है और तैमूर की तरह आपका बच्चा भी ऐसे लुक में काफी कंफर्टेबल रहेगा। ढीली टी-शर्ट और उसके साथ किसी भी रंग और प्रिंट का शॉर्ट्स ट्राई किया जा सकता है। ऐसे में बच्चे खेल-कूद के लिए फ्री रहेंगे और कपड़ों को लेकर ज्यादा चिंता भी नहीं होगी।
3. कायनात सांघा -
रोडीज वाले रणविजय सिंह सांघा की पत्नी प्रियंका सांघा और उनकी बेटी कायनात सांघा भी तैमूर, करीना, सोहा, इनाया के साथ लंदन में छुट्टियां मनाने गई थीं। कायनात अभी से ही स्टाइल डीवा की तरह काम करती हैं और उन्हें अलग-अलग ड्रेस में देखा जा सकता है। अपनी बेटी के लिए इस तरह की शर्ट ड्रेस भी खरीदी जा सकती है। जहां एक ओर ये शर्ट ड्रेस वाला ट्रेंड महिलाओं के बीच वैसे भी लोकप्रिय हो रहा है वहीं दूसरी ओर ये ट्रेंड बच्चों के लिए भी अपनाया जा सकता है।
4. अशर, नोआ और निशा -
अशर, नोआ और निशा। सनी लियोनी के ये तीनों बच्चे अभी से ही काफी स्टाइलिश हैं। निशा, अशर और नोआ ने हाल ही में राखी मनाई और इस दिन तीनों ही एक जैसे रंग के कपड़ों में दिखे। तीनों ने बेबी पिंक रंग के कपड़े पहने थे। निशा का स्टाइल देखें तो यहां वो बहुत ही क्यूट लग रही हैं। उनके बालों में रिबन भी बंधा हुआ है। फुल लेस ड्रेस आजकल बच्चियों के लिए नया फैशन बन चुकी है।
इसी के साथ, ये ध्यान रखने वाली बात है कि सनी लियोनी के बच्चे हमेशा कलर कोडिंग में ही रहते हैं। अब इस नीचे वाली तस्वीर को ही देख लीजिए। अशर और नोआ चेक्स वाली शर्ट में हैं और निशा सॉलिड ब्लू टॉप में। यहां तीनों बच्चों के कपड़ों में ब्लू रंग अहम है। अगर आपके भी एक से ज्यादा बच्चे हैं तो ऐसा कुछ ट्राई किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- प्यार में differences नहीं रखते मायने, इन सेलेब्स ने किया है साबित
5. मीशा कपूर और जियान -
मीशा कपूर और जियान ने भी इस बार बड़े स्टाइल से राखी मनाई। जियान की तो ये पहली राखी थी।
यहां शाहिद कपूर और जियान तो दोनों ही एक जैसे कुर्ते में दिखे और वहीं मीशा कपूर ने क्यूट पोनीटेल वाले हेयरस्टाइल के साथ पीले रंग का कुर्ता और गुलाबी पैजामा पहना हुआ था। अगर किसी ट्रेडिश्नल फंक्शन में बच्चों को ले जाना है तो इस तरह का आउटफिट काफी अच्छा लगेगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों