
Hotel Complimentary Items: जब हम किसी 5-स्टार होटल में ठहरते हैं, तो वहां की सुख-सुविधाएं और लग्जरी सामान देखकर मन खुश हो जाता है। कमरे में रखी छोटी-छोटी चीजें इतनी अच्छी लगती हैं कि कई बार उन्हें साथ ले जाने का मन करता है, लेकिन अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि कौन सी चीज बैग में रखनी चाहिए और कौन सी नहीं।
कहीं चेकआउट के समय बेइज्जती न हो जाए कि आपने ये चीज किससे पूछकर ले जा रहे हैं। असल में, होटल्स अपने मेहमानों को कुछ खास चीजें कॉप्लीमेंट्री देते हैं, जिन्हें आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के खुशी-खुशी अपने साथ घर ले जा सकती हैं।
चलिए नीचे लेख में जानिए चेकआउट के समय ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिसे आप बेहिचक अपने घर ले जा सकती हैं और होटल को नहीं देना होगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज।

होटल के बाथरूम में रखी छोटी बोतलें जैसे शैम्पू, कंडीशनर, बॉडी वॉश, मॉइस्चराइजर और साबुन मेहमानों के इस्तेमाल के लिए ही होते हैं। होटल इन्हें दोबारा इस्तेमाल नहीं करता, इसलिए अगर आपने इन्हें आधा इस्तेमाल किया है या बिल्कुल नहीं छुआ, तो भी आप इन्हें ले जा सकती हैं। इसके अलावा टूथब्रश, टूथपेस्ट, शेविंग किट, कंघी और शॉवर कैप भी पूरी तरह आप अपने बैग में रख सकती हैं और इन्हें घर ले जाने पर होटल कभी कोई चार्ज नहीं लेता है।
इसे भी पढ़ें- 5 Star Hotel के बाथरूम में 'पायदान' की जगह क्यों रखी होती हैं 'सफेद टॉवल्स'? यहां जानें रोचक जानकारी
अगर आपको इस्तेमाल करने के लिए होटल ने डिस्पोजेबल चप्पल दे रखी है, तो आप इसे भी ले जा सकती हैं। ये चप्पलें वन-टाइम यूज के लिए होती हैं मतलब आपके जाने के बाद होटल इन्हें किसी दूसरे मेहमान को नहीं दे सकता। इसलिए, अगर आप इन्हें पहन चुके हैं या ये पैक हैं, तो अपने साथ कैरी कर सकती हैं। ये सफर के दौरान या घर में मेहमानों के लिए बहुत काम आती हैं।

कमरे के अंदर बने कॉफी स्टेशन या टेबल पर रखी ट्रे में रखे टी-बैग्स, इंस्टेंट कॉफी के पाउच, शुगर क्यूब्स और मिल्क पाउडर के छोटे पैकेट भी आपकी बुकिंग में शामिल होते हैं। अगर आपने वहां बैठकर चाय नहीं पी, तो आप उन पैकेट्स को ले जा सकती हैं।
होटल के बेड के पास या डेस्क पर रखे नोटपैड, पेन और लिफाफे अक्सर होटल की ब्रांडिंग के लिए होते हैं। होटल चाहता है कि आप इनका इस्तेमाल करें। इन्हें ले जाने पर कोई रोक नहीं है। इसी तरह, छोटी सिलाई किट और जूता चमकाने वाला शाइनर भी आप अपने साथ रख सकती हैं।

होटल के कमरे या बाथरूम में रखी तौलिया, बेडशीट, तकिए, बाथरोब, हेयर ड्रायर, आयरन और इलेक्ट्रॉनिक सामान गलती से भी अपने बैग में न रखें। इन्हें ले जाने पर आपके क्रेडिट कार्ड से भारी चार्ज काटा जा सकता है। इतना ही नहीं हो सकता है कि आपको ब्लैकलिस्ट भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- होटल के मिनी फ्रिज में रखे सामान की कीमत क्यों होती है मार्केट से ज्यादा? बड़ी रोचक है इसकी वजह
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।