कूलर से लेकर गंदे कपड़े तक की सफाई में कारगर है नींबू, जानें कहां और कैसे करें इसका इस्तेमाल?

नींबू सिर्फ पीने या खाने में ही नहीं इस्तेमाल होता है, बल्कि इसे घर के अन्य कामों में कई तरीके से यूज किया जाता है।

cleaning with lemons and baking soda

नींबू न केवल खाने या पीने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें साइट्रिक एसिड पाए जाने के कारण यह साफ-सफाई और दाग-धब्बों को हटाने में भी सबसे कारगर उपायों में से एक माना जाता है। जी हां, यह एक बहुमुखी फल है, जिसका इस्तेमाल घरों में शरबत बनाने के अलावा भी कई तरह से किया जाता है। आज हम यहां इसी के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप नींबू का उपयोग घर के और किन-किन कामों में कर सकते हैं।

नींबू का इस्तेमाल कहां-कहां होता है?

नींबू का रस एक प्राकृतिक क्लींजर और ब्लीच है। इसका उपयोग सतहों को साफ करने, कपड़ों व बर्तनों पर लगे दाग को हटाने, कूलर की सफाई करने और बाथरूम के टाइल्स को चमकाने आदि कई कामों में नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं, चेहरे और बालों के लिए भी नींबू का उपयोग किया जाता है।

नींबू का कैसे कर सकते हैं उपयोग?

lemon hacks for housewives

प्राकृतिक कीटाणुनाशक बनाने में

नींबू का रस एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक के रूप में भी काम आता है। इसका उपयोग आप फल और सब्जियों को धोने और बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। यह पेड़-पौधे पर मौजूद कीड़ों को भगाने में भी कारगर होता है।

रूम फ्रेशनर में बनाने में

नींबू का इस्तेमाल आप एक रूम फ्रेशनर के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटे सॉस पैन में पानी, सिरका और नींबू के स्लाइस डालना है। इसे मध्यम आंच पर उबाल लें। फिर, आंच को कम करके 5-10 मिनट तक उबालें। अब, मिश्रण को ठंडा होने दें और इसे एक छोटे कंटेनर में भरकर कमरे में रखें। इस तरह नींबू रूम फ्रेशनर के रूप में काफी असरदार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें-अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से क्यों करनी चाहिए

पंखे-कूलर की सफाई में

cooler cleaning hacks

नींबू, पंखे-कूलर की क्लीनिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसके लिए आपको गर्म पानी, सफेद सिरका और नींबू का रस मिलाना है। इसके बाद, पंखे या कूलर के ब्लेड, ग्रिल और बॉडी को स्पंज या सॉफ्ट कपड़े से पोंछ लें। फिर, इसे कपड़े से भिगोकर पोंछ दें। यह बिल्कुल नया जैसा चमकने लगेगा।

इसे भी पढ़ें-कूलर को साफ करते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है खराब

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP