अगर देश के सबसे चर्चित परिवार की बात की जाए तो इसमें कोई शक नहीं कि वह परिवार अंबानी परिवार ही होगा। अंबानी परिवार कई कारणों से हमेशा चर्चा में रहता है। कभी अपनी बिजनेस डील्स की वजह से तो कभी अपने आपसी डिसप्यूट्स की वजह से। इतना ही नहीं अंबानी खानदान में किसी का बर्थडे भी होता है तो उसे धूमधाम से मनाया जाता है। किसी की शादी हो या फिर कोई त्योहार हो, अंबानी खानदान के चर्चे हमेशा ही रहते हैं।
वैसे तो अंबानी खानदान अब दो हिस्सों में बंट चुका है। एक परिवार मुकेश अंबानी का है तो दूसरा परिवार अनिल अंबानी का है। दोनों ही भाईयों के बीच बहुत सारें अंतर है। एक ज्यादा सफल है तो दूसरा कम तरक्की कर पाया है। जाहिर यहां बात मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की हो रही है। इसके बावजूद घर पर कोई भी तीज त्योहार हो दोनो भाई साथ में इसे मनाते हैं। मगर, यह अपनापन अंबानी खानदान की बड़ी बहू और छोटी बहू में कम देखने को मिलता है।
हम बात कर रहे हैं टीना अंबानी और नीता अंबानी की। इन दोनों में बहुत सारे अंतर हैं। फिर भी ज्यादा चर्चा में हमेशा नीता अंबानी ही रहती हैं। चलिए जानते हैं वह 5 कारण जिनकी वजह से नीता अंबानी अपनी देवरानी टीना अंबानी से ज्यादा फेमस हैं।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के 3 पार्टी मेकअप लुक्स आप भी कर सकती हैं ट्राय
सेलिब्रिटी स्टेटस
यदि सेलिब्रिटी स्टेटस की बात की जाए तो टीना अंबानी बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। टीना ने रॉकी, देश परदेश, सौतन और बातों-बातों में जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। टीना अंबानी 80 के दशक में टॉप 10 एक्ट्रेसे में से एक थीं। मगर, अब बात की जाए तो टीना बहुत कम ही पेज थ्री में नजर आती हैं। वहीं अगर नीता अंबानी की बात करें तो वह शादी से पहले स्कूल टीचर थीं और शादी के बाद भी उन्होंने अपनी जॉब नहीं छोड़ी थी। मगर, बच्चों की परवरिश के लिए नीता ने घर को ज्यादा प्रिफरेंस दी।
मगर, बच्चों के बड़े होने के बाद नीता ने घर के साथ पति मुकेश के बिजनेस को भी संभाला। नीता अंबानी ने बिजनेस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ में दोस्ती निभाई और एक दूसरे के घर फैमिली फंक्शन में जाना शुरू किया। इस तरह नीता का सेलिब्रिटी स्टेटस टीना से कहीं अधिक हो गया। आज नीता अंबानी अपने घर पर जो पार्टी होस्ट करती हैं उसमें सेलिब्रिटीज का मेला लग जाता है। वहीं टीना भी हर सेलिब्रिटी की खुशी में शामिल होने पहुंच जाती हैं। वैसे अब नीता अंबानी की देखा-देखी टीना अंबानी ने भी सेलिब्रिटी पार्टीज में जाना शुरू कर दिया है।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की ड्रीम वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें और रोचक किस्से जानें
करियर पाथ
अनिल अंबानी से शादी के बाद टीना अंबानी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। मगर, वह खाली कभी नहीं रहीं। टीना को अंबानी खानदान के कुछ वेंचर्स की देखरेख सौंपी गई। वह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, रिलायंस ग्रुप सीएसआर, हार्मोनी फॉर सिलवर फउंडेशन, हार्मोनी आर्ट फाउंडेशन, मुद्रा फाउंडेशन फॉर कम्यूनिकेशन रिसर्च एंड एजुकेशन के साथ-साथ धीरूभाई अंबानी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन और कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी का सारा काम देखती हैं। वहीं नीता अंबानी की बात की जाए तो वह पति मुकेश अंबानी के साथ रिलायंस इंडस्ट्री को कंधे से कंधा मिला कर संभाल रही हैं। वहीं नीता अंबानी आईपीएल में मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की ओनर हैं। फोर्ब्स ने तो उन्हें एशिया की सबसे ज्यादा इनफ्लूएंशियल महिला बिजनेस लीडर का नाम दिया है। वह भारत की पहली महिला हैं जो इंटरनेशन ओलंपिक कमेटी की मेमबर भी हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो नीता अंबानी का करियर ग्राफ भी टीना से काफी उपर है।
स्टाइल मेकओवर
एक वक्त था जब 80 के दशक में टीना अंबानी युवा महिलाओं के लिए स्टाइल आइकॉन हुआ करती थीं। मगर, अब अगर उनकी तुलना उनकी जेठानी नीता अंबानी से की जाए तो वह उनसे काफी उम्रदराज नजर आती हैं। नीता अंबानी ने अपने आपको इतनी खूबसूरती के साथ मेनटेन किया है कि वह आज भी अपनी उम्र से 10 वर्ष छोटी नजर आती हैं वहीं टीना अंबानी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के बाद भी अपनी देख रेख पर जरा भी ध्यान नहीं दिया और वह आज बेहद ओल्ड नजर आने लगी हैं। नीता अंबानी को किसी भी फंक्शन में देख लिया जाए वह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं वहीं टीना अंबानी काफी डी-ग्लैमरस लगती हैं।
पारिवारिक रिश्ते
टीना बेहद रिजर्व नेचर की हैं। वह फैमिली फंक्शन में कम ही नजर आती हैं। वहीं नीता अंबानी बहुत ज्यादा व्यवहारिक हैं। नीता अंबानी को हमेशा अपने घर में छोटे बड़े फंक्शन करते रेहना पसंद वहीं टीना अंबानी को ज्यादा किसी पार्टी में भी जाना पंसद नहीं हैं। नीता अंबानी जितना बिजनेस संभालने में माहिर है उतनी ही माहिर वह घर संभालने में भी हैं। नीता अंबानी ने हालही में अपने बेटे और बेटी की शादी की है। अपने बेटी और बेटे के शादी के सभी फंक्शन में वह बेहद जिम्मेदारी के साथ हर काम करते नजर आईं। नीता अंबानी अपनी सास कोकिलाबेन को भी हमेशा अपने साथ ही रखती हैं। वहीं टीना अंबानी को कोकिलाबेन के साथ कम ही देखा गया है।
बच्चे
अगर बच्चों की बात की जाए तो नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के तीनों बचचे ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी अपने फैमिली बिजनेस को बहुत अच्छी तरह से संभाल रहे हैं। वहीं टीना अंबानी और अनिल अंबानी के 2 बेटे हैं जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी। यह दोनों भी अपने फैमिली बिजनेस को संभाल रहे हैं। हां यह बात अलग है कि टीना अंबानी के दोनों बेटे उन्हीं की तरह मीडिया से दूरी बना कर रखते हैं वहीं नीता अंबानी के बच्चे उन्हीं की तरह मीडिया फ्रेंडली हैं।
इस तरह कहा जा सकता है कि अंबानी खानदान में नीता और टीना दोनों ही बेहद पावरफुल महिलाएं हैं मगर, दोनों ही एक दूसरे से कई मायनों में जुदा हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों