
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम इन दिनों सुर्खियों में हैं। सबा इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए जानकारी दी कि एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण उन्हें अपना रेस्टोरेंट 'खुशामदीद' कुछ वक्त के लिए बंद करना पड़ रहा है। सबा अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। जब उन्होंने रेस्टोरेंट बंद करने की बात कही, तो वो इमोशनल नजर आईं। इस व्लॉग के बाद लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि सबा कौन हैं और वो क्या करती हैं, चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी बात?
सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद ने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि गैस की दिक्कत और रेस्टोरेंट में चूहों की परेशानी की वजह से उन्हें अपना रेस्टोरेंट कुछ वक्त के लिए बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि वो रेस्टोरेंट के इंटीरियर पर भी काम करवाएंगी और उसके बाद रेस्टोरेंट दोबारा खोलेंगी, ताकि ग्राहकों को अच्छी सर्विसेज मिल सके। उन्होंने ये साफ किया कि रेस्टोरेंट बस कुछ दिन के लिए ही बंद है और वो जल्द ही इसे दोबारा खोलेंगी और अभी के लिए ऑनलाइन डिलीवरी जारी रहेगी।
View this post on Instagram
सबा इब्राहिम एक पॉपुलर यूट्यूबर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेट क्रिएटर हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले अपने पति के साथ मिलकर रेस्टोरेंट 'खुशामदीद' खोला था। सबा, शोएब और दीपिका सभी अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं और अपनी डेली लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। बता दें कि इब्राहिम फैमिली के तीनों सदस्य ही यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं और इनके व्लॉग्स को मिलियन व्यूज मिलते हैं। सबा इब्राहिम इंस्टाग्राम, व्लॉगिंग और ब्रांड कोलैबरेशन के जरिए अच्छी कमाई करती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने मुंबई में एक और घर खरीदा है। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम हैदर है। सबा के यूट्यूब पर 3.79 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
सबा इब्राहिम कुछ वक्त पहले ईद मनाने के लिए अपने ससुराल मदौहा गई थीं। उस समय उन्होंने हाईवे के किनारे इफ्तार किया था और इसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। लोगों ने इस तरह हाईवे पर इफ्तार करने को गलत बताया था।
यह भी पढ़ें- कैंसर ट्रीटमेंट के बीच छलके दीपिका कक्कड़ के आंसू, हिम्मत बंधाते दिखे पति शोएब; बोले- बस अब यही दुआ...
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram/ Saba Ibrahim
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।