
खुद को निखारने का मतलब सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करना नहीं है, बल्कि ऐसी छोटी और असरदार आदतों को अपनाना है जो आपको अंदर से बाहर तक चमका दें। असली ग्लो-अप तब आता है जब आपकी त्वचा, बाल, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास एक साथ बैलेंस हों। अगर आप भी सिर से पैर तक आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो ये 9 आसान और असरदार हैक्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
इस आर्टिकल में दिए गए सभी नुस्खे वैज्ञानिक शोध और पारंपरिक आयुर्वेद के संतुलन पर आधारित हैं। इनकी जानकारी पुणे की सर्टिफाइड योग एंड न्यूट्रिशन कोच आकांशा गावा ने शेयर की है, जो होलिस्टिक हेल्थ और नेचुरल ब्यूटी अप्रोच पर काम करती हैं। उनका मानना है कि खूबसूरती सिर्फ मेकअप से नहीं, बल्कि सही केयर से आती है। अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं और खुद का बेस्ट वर्जन बनना चाहती हैं, तो चलिए आज से ही खूबसूरती के इस सफर की शुरुआत करते हैं।
अगर आप अपने बालों को जड़ों से पोषण देकर घना और मजबूत बनाना चाहती हैं तो अरंडी के तेल का इस्तेमाल करें। यह आपकी पलकों और भौंहों को भी आकर्षक बनाता है।

चेहरे की सूजन कम करने और पोर्स को कसने के लिए ग्रीन टी आइस क्यूब्स बेस्ट हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को तुरंत ताजगी और ग्लो देते हैं।
पतले बालों की समस्या को दूर करने के लिए रोजमेरी ऑयल वरदान होता है, क्योंकि यह नए बाल उगाने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है।
यह दाग-धब्बों को कम करने और चेहरे की रंगत निखारने के लिए दादी-नानी का सबसे भरोसेमंद नुस्खा है। यह मुंहासों को भी कंट्रोल करता है।

इसे अंडरआर्म्स पर इस्तेमाल करने से पसीने की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया दूर होते हैं। यह नेचुरल और केमिकल-फ्री डियोड्रेंट है।
रात को होंठों पर इसकी मोटी परत लगाएं। यह रातभर नमी को लॉक करती है और सुबह आपको बेहद नरम और गुलाबी होंठ मिलते हैं।
सिर्फ ब्रश करना काफी नहीं है। टंग क्लीनर से जीभ साफ करने से सांसों की बदबू दूर होती है और ओरल हाइजीन बेहतर होती है।

ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये बीज हार्मोनल बैलेंस बनाए रखते हैं, जिससे एक्ने कम होते हैं और त्वचा में लचीलापन आता है।
यह भी पढ़ें- बिना मेकअप के आप भी दिख सकती हैं खूबसूरत, जानें टिप्स
सुबह खाली पेट नारियल तेल को मुंह में घुमाने से हानिकारक बैक्टीरिया दूर होते हैं और मसूड़े मजबूत होते हैं। यह आयुर्वेदिक तरीका चमकती मुस्कान के लिए बेस्ट है।
इन सभी के अलावा, आपकी कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज सबसे ज्यादा मायने रखती है। सही पोश्चर आपकी पर्सनैलिटी को उभारता है और आपको ज्यादा आकर्षक दिखाता है।
यह भी पढ़ें- स्किन प्रॉब्लम हो सकती है कम अगर रात को सोने से पहले करेंगी ये काम, जानें टिप्स
आप भी इन टिप्स को अपनाकर आकर्षक दिख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।