herzindagi
 reasons why cockroaches appear in house in hindi

सफाई के बाद भी कमरे या बाथरूम में नजर आते हैं कॉकरोच? भगाने से पहले जान लें इसकी वजह

क्या आपके घरों में सफाई के बाद भी नजर आते हैं कॉकरोच? आपको पता है ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-30, 13:51 IST

कॉकरोच की समस्या से बहुत लोग परेशान रहते हैं। अक्सर घर को साफ-सुथरा रखने के बाद भी ये घरों में कहीं न कहीं से अपनी जगह बना ही लेते हैं। लेकिन, ऐसा क्यों होता है, क्यों बार-बार कॉकरोच कमरे या अलमीरा में पाए जाते हैं?  क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कमरे या बाथरुम में कॉकरोच नजर आने के पीछे क्या कारण है।

घरों में कॉकरोच क्यों नजर आते हैं?

cockroaches why do they come

भोजन और पानी की उपलब्धता

कॉकरोच भोजन और पानी की तलाश में इंसानी बस्तियों में आते हैं। ऐसे में, अगर आपके घर में खुले में भोजन रखा रहता है, तो यह कॉकरोचों को आकर्षित कर सकता है। इसके लिए आप बंद डिब्बे का इस्तेमाल करें और अनाज या भोजन से संबंधित कोई चीजें ऐसे न छोड़ें।

अंधेरे और नम स्थान 

कॉकरोच को अंधेरे और नम स्थानों में रहना पसंद है। ऐसे में, अगर आपके घर में रसोई, बाथरूम या अन्य किसी भी स्थानों में रिसाव या नमी है, तो यह कॉकरोच के लिए अनुकूल वातावरण हो सकता है। यही कारण है कि इस तरह के घरों में कॉकरोच से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। 

अव्यवस्थित जगहें

कॉकरोच अव्यवस्थित जगहों में छिपना पसंद करते हैं। अगर आपके घर में ऐसी कोई भी जगह या किताबें रखने की अलमीरा है, तो यह कॉकरोचों के छिपने के लिए बेस्ट जगह होती है।

आसपास का असर

अगर आपके घर के आस पास पड़ोसी के घर में या फिर किसी दुकान या स्टोर में कॉकरोच है, तो यह आपके घरों में भी आसानी से आ सकते हैं।

घर में कॉकरोच आने से रोकने के उपाय

  • भोजन को एयरटाइट कंटेनर में रखें और घर में हो रही पानी के रिसाव को ठीक कराएं।
  • अपने घर को साफ और व्यवस्थित रखें। अगर सामान फेके हुए रहेंगे तो गंदगी से कॉकरोच को रहने में आसानी हो सकती है।
  • घर में कॉकरोच के प्रवेश को रोकने के लिए अनावश्यक दरारें और छेद बंद करें।

इसे भी पढ़ें- घर में नहीं रहेगा 1 भी कॉकरोच, अपनाएं ये उपाय

कॉकरोच से छुटकारा पाने के उपाय

what causes cockroaches in a clean house

कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए आप नीम का तेल, लैवेंडर का तेल, बेकिंग सोडा और पुदीने की पत्तियों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, बाजार में इससे निजात पाने के लिए कई कीटनाशक भी मिलते हैं। आप चाहें तो इसे भी खरीद सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये 4 घरेलू नुस्खे, हफ्ते भर में दिखेगा असर

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।