herzindagi
get rid of cockroache

घर में नहीं रहेगा 1 भी कॉकरोच, अपनाएं ये उपाय

How to get rid of cockroaches: इस आर्टिकल में जानें कॉकरोच से छुटकारा पाने के 5 शानदार टिप्स के बारे में। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-17, 10:58 IST

How to get rid of cockroaches: रोजाना साफ-सफाई के बाद भी घर के कुछ हिस्सों में कॉकरोच आ ही जाते हैं। बहुत से लोग घर और किचन में मौजूद कॉकरोच से छुटकारा पाना चाहते हैं।

कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। महंगे-महंगे पेस्टीसाइड खरीदते हैं। लेकिन बावजूद इसके कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आसानी से कॉकरोच का खात्मा किया जा सकता है।

1. करें लौंग का इस्तेमाल

  • आमतौर पर हर घर में खाना पकाते वक्त लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। कॉकरोच भगाने के लिए भी आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • दरअसल लौंग की खुशबू बहुत स्ट्रांग होती है। इसी वजह से कॉकरोच इसकी महक से भाग जाते हैं।
  • आपको बस कॉकरोच वाली जगह के आसपास लौंग को रख देना है। इसकी गंध से कॉकरोच छूमंतर हो जाएंगे। साथ ही अगर लौंग की महक खत्म हो जाए तो आप उसकी जगह नई लौंग रख दें।

इसे भी पढ़ेंः कपड़ों की देखभाल के लिए इन हैक्स के बारे में जरूर जानें

2. केरोसिन भी है अच्छा ऑप्शन

  • यूं तो केरोसिन को घर के काम के लिए कम से कम इस्तेमाल किया जाता है। पर कॉकरोच से छुटकारा दिलाने में केरोसिन बहुत फायदेमंद है।
  • आपको घर के जिस भी हिस्से में सबसे ज्यादा कॉकरोच दिखाई देते हैं वहां केरोसिन से स्प्रे कर दें।
  • अब कुछ घंटो तक केरोसिन की महक आती रहेगी जिससे कॉकरोच गायब हो जाएंगे।
  • रसोई जैसी जगह पर केरोसिन डालने से पहले उसमें थोड़ा पानी भी मिला लेना चाहिए। साथ ही केरोसिन डालने के बाद उस जगह पर बच्चों को न जाने दें।

इसे भी पढ़ेंः कार या बाइक की हेडलाइट्स पर लगे स्क्रैच को इन आसान हैक्स से करें दूर

3.सारी दरारों को भर दें

  • घर में मौजूद दरार ही कीड़ों का घर होती हैं। फर्श और किचन सिंक में मौजूद दरारों को व्हाइट सीमेंट की मदद से भर दें।
  • दरारों के अंदर ही कॉकरोच छुप कर बैठते हैं और अंडे भी देते हैं। दरारे बंद हो जाने पर कॉकरोच को कोई जगह नहीं मिलेगी और वो खुद ब खुद कम होते चले जाएंगे।

4. तेज पत्ते का करें इस्तेमाल

  • तेज पत्ते को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़कर घर के अलग-अलग कोनों में रख दें। तेज पत्ते की गंध से भी कॉकरोच भाग जाते हैं।
  • तेज पत्ते के अलावा पुदीने के पत्तों को भी घर में रखकर कॉकरोच की समस्या से बचा जा सकता है। आप चाहें तो दोनों पत्तों को मिलाकर भी रख सकते हैं।

5. नीम का तेल भी है लाभदायक

  • नीम के तेल की मदद से लिक्विड तैयार किया जा सकता है जो कॉकरोच को भगाने में सहायता करेगा।
  • 1 कप पानी में नीम के तेल की कुछ बूंदे डाल दें। अब इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और कॉकरोच वाली जगह के लिए यूज करें।

कॉकरोच जैसी समस्या से बचने के लिए तरह-तरह के पेस्टीसाइड लेने से बेहतर है कि घर में मौजूद चीजों का ही इस्तेमाल करें। इससे कॉकरोच भी भाग जाएंगे और आपको खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।