herzindagi
how to take care of all types of clothe

कपड़ों की देखभाल के लिए इन हैक्स के बारे में जरूर जानें

How To Care For Your Clothes: इस आर्टिकल में जानें कपड़ों की देखभाल करने का सही तरीका।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-16, 19:04 IST

How To Care For Your Clothes: कपड़ों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। थोड़ी सी चूक करने पर कपड़ों में कीड़े लगने जैसी ढेर सारी समस्या शुरू हो जाती हैं। दरअसल हर कपड़े को अलग तरह से देखभाल करने की जरूरत होती है।

इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे। तो इंतजार किस बात का, आइए जानते हैं कपड़ों का सही तरीके से ख्याल रखने का तरीका।

कॉटन के कपड़ों पर ना लगाएं फैब्रिक सॉफ्टनर

  • बहुत से घरों में कपड़ों को धोते वक्त फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल किया जाता है।
  • हर तरह के कपड़ों पर फैब्रिक सॉफ्टनर का यूज करना ठीक नहीं है।
  • खासतौर पर कॉटन के कपड़ों पर फैब्रिक सॉफ्टनर लगाने से उनकी चमक घट सकती है।

इसे भी पढ़ेंः गार्डन में लगाए जाने वाले वो पौधे जिनसे आसानी से बनाया जा सकता है खाना

कपड़ों को कीड़ों से ऐसे बचाएं

  • लंबे समय तक एक जगह कपड़े रख देने से कीड़े आदी पैदा हो जाते हैं।
  • इस दिक्कत को खत्म करने के लिए नेप्थलीन बॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इससे कपड़े फ्रेश रहते हैं। साथ ही कीड़े आदि की समस्या भी नहीं होती है।

साड़ी के साथ रखें नीम के पत्ते

  • नीम के पत्ते साड़ी को बेदाग और सुरक्षित बनाए रखते हैं।
  • आप जहां भी अपनी साड़ी रख रहे हैं, रखने से पहले वहां नीम के पत्ते बिछा दें।
  • साड़ी लंबे समय तक एक जगह पर रखे रहने से खराब हो जाती है और इस समस्या से छुटकारा दिलाते हैं नीम के पत्ते।

इसे भी पढ़ेंः जानिए क्यों करीना कपूर की खूबसूरत बुआ रितु रहीं फिल्म जगत से दूर

ड्राईक्लीन भी है ऑप्शन

  • कुछ कपड़ों को घर पर नहीं धोया जा सकता है।
  • ऐसे कपड़ों मार्केट से ड्राईक्लीन कराना चाहिए।
  • ड्राईक्लीन वाले कपड़ों पर लगे टैग में भी उन्हें धोते वक्त पालन करने वाली सावधानी के बारे में बताया गया होता है।

नए कपड़ों के लिए अपनाएं ये उपाय

  • अक्सर नए कपड़ों को पहली बार धोने पर उनका रंग निकलता है। कुछ कपड़ें तो पहली बार धोते ही बिल्कुल फीके पड़ जाते हैं।
  • इस समस्या से बचने के लिए सबसे बढ़िया तरीका है कि आप नए कपड़ों को धोने से पहले पूरी रात नमक वाले पानी में रखा रहने दे।
  • ऐसा करने पर ना ही रंग निकलेगा और ना ही आपके कपड़ों की खूबसूरती खराब होगी।

तो ये थे कपड़ों का देखभाल करने के कुछ उपाय। आपको इनके बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।