herzindagi
RITU NANDA BEAUTIFUL AUNT

जानिए क्यों करीना कपूर की खूबसूरत बुआ रितु रहीं फिल्म जगत से दूर

Why Kareena Kapoor Aunt Ritu Nanda Stayed Away From Films: करीना कपूर फेमस एक्ट्रेस हैं पर उनकी खूबसूरत बुआ रितु फिल्म जगत से हमेशा दूर रहीं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-27, 14:49 IST

करीना कपूर बॉलीवुड जगत की फेमस एक्ट्रेस हैं और उनके कई फैनस भी हैं। लेकिन करीना की खूबसूरत बुआ रितु नंदा ने फिल्म जगत में अपना करियर नहीं बनाया। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों उन्होंने अपना करियर बॉलीवुड में नहीं बनाया था।

कौन है करीना कपूर की खूबसूरत बुआ रितु नंदा ?

Ritu nanda

रितु नंदा का जन्म 30 अक्टूबर को साल 1948 में कपूर खानदान में हुआ था। वो राज कपूर और कृष्णा कपूर की बेटी थी। आपको बता दें कि वह रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन की बहन भी थी और करीना की बुआ थी। रितु नंदा एक सक्सेसफुल और टैलेंटेड महिला थी। रितु नंदा एक एंटरप्रेन्योर थी।

रितु नंदा के नाम एक दिन में 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचने का रिकॉर्ड रहा हैं, जो गिनीज बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज हैं। रितु लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन से जुड़ी हुई थी। लाइफ इंश्योरेंस के बिजनेस में रितु को कई अवॉर्ड भी मिले थे। साल 2006 में उन्हें मिलियन डॉलर राउंड टेबल की ओर से अपने सदस्यों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

ritu nanda stayed away from films

उनकी शादी एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजन नंदा से हुई थी। इस कपल के दो बच्चे हुए। बेटे का नाम निखिल नंदा है और बेटी का नाम नताशा नंदा है।

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा से साल 16 फरवरी में साल 1997 में हुई है। उनके दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा है।

रितु नंदा राज कपूर की बेटी थी और खूबसूरती में करीना से भी ज्यादा सुंदर थी। यही नहीं करीना का फेस भी उनकी तरह ही दिखता है। अगर रितु फिल्मों में होती तो वह भी शायद टॉप एक्ट्रेस होतीं। लेकिन राज कपूर यानी रितु के पापा को घर की बेटियों का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था। इसलिए रितु ने बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बनाया।

Kareena kapoor aunt ritu nanda

रितु नंदा को कैंसर की बीमारी थी। रितु के कैंसर के बारे में साल 2013 में पता चला था और 14 जनवरी 2020 में उनका निधन हो गया। उनके भाई रणधीर कपूर ने इस बारे में जानकारी दी थी।

इसे भी पढ़ें: करण सिंह ग्रोवर और बरखा बिष्ट की हो चुकी थी सगाई, इस वजह से हुआ था दोनों का ब्रेकअप

करीना ने परिवार की मर्जी के बिना फिल्मों में किया था काम

कपूर खानदान की बेटी होने के बावजूद करीना कपूर के लिए फिल्मों में काम करना आसान नहीं था। उनकी बहन करिश्मा और उन्होंने कपूर खानदान की मर्जी के बिना ही बॉलीवुड जगत में एंट्री की थी।

करीना कपूर ने एक्टिंग की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'रिफ्युज़ी' में की थी। आपको बता दे कि इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला।

कपूर खानदान में जन्मी करीना कपूर फिल्मों की दुनिया में आते ही अपना जादू बिखेरने में कामयाब रही। साल 2001 में उनकी दूसरी फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' रिलीज हुई थी। इसके बाद इसी साल आई करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी ग़म' में भी करीना कपूर नज़र आईं थी। जिस फिल्म को लोगों ने काफी लोकप्रियता दी।

इसे भी पढ़ें:Happy Birthday:ऐश्वर्या राय को इन चीजों को कलेक्ट करने का है शौक, जानकर आपको भी होगी हैरानी

फिल्म 'कभी खुशी कभी ग़म' ने विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बनी थी। इन सबके बाद करीना ने कई हिट फिल्में की और आज वह बॉलीवुड जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। इन्होंने कॉमेडी, रोमांटिक, क्राइम और ड्रामा सभी तरह के किरदार निभाए हैं। करीना कपूर ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में नाम और शोहरत कमाई हैं।

अगर रितु भी फिल्मों में होती तो वह भी शायद अपने भतीजी करीना की तरह टॉप एक्ट्रेस होतीं।

क्या आप ऐसी ही कोई और जानकारी चाहते हैं? अगर हां तो हमें लिख भेजे कमेंट बॉक्स में। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image credit- neetu kapoor, ridhima kapoor/instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।