कहते हैं कि सबसे बड़ा सुख निरोगी काया होती है। इंसान के पास भले ही सब कुछ हो, लेकिन अगर उसका स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो उसे बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है भले ही वो आम इंसान हो या फेमस सेलेब्स। हमारे बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ भी चकाचौंध वाली लगती है, लेकिन असल में उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
आज हम बॉलीवुड की 5 Divas की बात करने जा रहे हैं जो गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं या जूझ चुकी हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। बीमारियों का सामना करना आसान नहीं होता, लेकिन हमें हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।
1. सोनाली बेंद्रे-
बीमारी- कैंसर
जब सोनाली बेंद्रे को फोर्थ स्टेज कैंसर होने की बात सामने आई थी तो सभी को शॉक लगा था। हेल्दी दिखने वाले लोग भी किस तरह की बीमारी से जूझ रहे हों ये पता लगाना मुश्किल होता है, लेकिन सोनाली बेंद्रे को जिस तरह से ये बात पता चली थी वो शॉकिंग था। सोनाली ने अमेरिका जाकर अपना इलाज करवाया था। उन्होंने अपने बाल भी हटा दिए थे और सोनाली ने कैंसर को अपनी हिम्मत से पछाड़ दिया। इस रिकवरी में उन्हें कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ा ये तो वो ही जानती होंगी, लेकिन उन्होंने हमेशा इसके बारे में मुस्कुरा कर ही बात की।
इसे जरूर पढ़ें- ऐश्वर्या-करीना से लेकर नव्या-जाह्नवी तक, बॉलीवुड स्टार्स और स्टार किड्स ने कुछ ऐसे सेलिब्रेट किया नया साल
2. मनीषा कोइराला-
बीमारी- कैंसर
सोनाली बेंद्रे की तरह ही मनीषा कोइराला ने भी कैंसर की बीमारी को पछाड़ा है। उन्होंने कैंसर के साथ-साथ अपने करियर को दोबारा शुरू किया और अल्कोहल पीने की आदत को भी खत्म की है। मनीषा कोइराला की लड़ाई आसान नहीं थी, लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी। मनीषा के जज्बे के कारण ही वो दोबारा फिल्मों में भी वापसी कर पाईं।
3. अनुष्का शर्मा-
बीमारी- बल्जिंग डिस्क
अनुष्का शर्मा को 2018 में बल्जिंग डिस्क या स्लिप डिस्क की समस्या हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें इतना दर्द होता था कि उठ पाना भी मुश्किल होता था। इस समस्या में लोअर बॉडी में असहनीय दर्द होता है और कई मरीज़ों को सूजन भी हो जाती है। अनुष्का की शादी 2017 में हुई थी और 2018 में उन्हें ये समस्या हो गई थी। अनुष्का ने स्ट्रिक्ट डाइट और फिजिकल एक्टिविटीज का पालन किया।
इसे जरूर पढ़ें- तैमूर अली खान से शमीशा शेट्टी कूंद्रा तक, देखिए स्टार किड्स पहली तस्वीरें जो हो गई थीं वायरल
4. प्रियंका चोपड़ा-
बीमारी- अस्थमा
प्रियंका चोपड़ा को अस्थमा है और ये समस्या उन्हें 5 साल की उम्र से ही है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर ये जानकारी दी थी और कहा था कि इसमें छुपाने जैसी कोई बात नहीं है। प्रियंका हेल्दी खाना खाकर और लाइफस्टाइल के साथ अपने अस्थमा के साथ डील करती हैं।
5. सोनम कपूर-
बीमारी- पीसीओएस
सोनम कपूर ने कुछ समय पहले ही अपनी पीसीओएस बीमारी के बारे में सभी को जानकारी दी थी। सोनम के साथ बहुत सारी समस्याएं थीं और वो 14-15 साल की उम्र से ही इस बीमारी को झेल रही थीं। सोनम ने बताया कि उन्हें कितनी तकलीफ होती है और वो किस तरह से अपनी सेहतर का ख्याल रखती हैं। सोनम कई डॉक्टर्स के चक्कर काट चुकी हैं और फिर भी वो अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव के बाद ही खुद को थोड़ा बेहतर कर पाई हैं।
सभी के अपने स्ट्रगल्स होते हैं और सेहत के कारण बहुत से लोग बहुत परेशान हो चुके हैं। बॉलीवुड सेलेब्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है। ये जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और रेगुलर चेकअप करवाते रहें। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों