तरह-तरह के प्लैटर्स करने हैं ट्राई तो नॉर्थ दिल्ली का यह रेस्तरां है परफेक्ट चॉइस

आज हम आपको दिल्ली के नॉर्थ डायरेक्शन में एक बढ़िया रेस्तरां के बारे में बताएंगे। ये जगह वैसे तो कई चीज़ों के लिए फेवरेट है, जिसे आप भी ट्राई करने एक बार तो जरूर पहुंचें।

 
woodbox cafe pitampura

अब तक हमने आपको नोएडा की उन जगहों के बारे में बताया जहां आप अपने करीबी के साथ जाकर अच्छा खाना और पल का मजा ले सकें। आज हम जिस रेस्तरां की बात करने जा रहे हैं वो दरअसल दिल्ली के नॉर्थ में स्थित है। नॉर्थ दिल्ली के पीतमपुरा एरिया में स्थित वुडबॉक्स कैफे स्थानीय लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। अगर आप नॉर्थ दिल्ली के इस एरिया में हैं तो आपको इस कैफे को एक्सप्लोर भी जरूर करना चाहिए।

आपको बता दें कि यह कैफे हडसन लेन, इंदिरापुरम और पीतमपुरा में है और इसकी ओनर मनिका जगदीश पाहवा बताती हैं कि इस कैफे की शुरुआत कुछ 10 साल पहले हुई। हम तभी से कुछ बहेतरीन खाने का अनुभव लोगों को दे रहे हैं। हमारा मानना शुरू से था कि लोगों का खाना बेसिक ही चाहिए, लेकिन अगर उसकी प्रेजेंटेशन थोड़ी अच्छी हो जाए तो शायद लोगों को और इंटरेस्टिंग लगे।

बस तभी से हम टेस्ट और प्रेजेंटेशन में काम कर रहे हैं। चलिए आपको आगे इस आर्टिकल में बताएं कि यहां क्या ऐसा खास है जो आपको ट्राई करना चाहिए और अब वैलेंटाइन वीक भी शुरू हो चुका है तो फिर अपने पार्टनर के संग यहां जाना बनता है।

कैसा है मेनू?

इनके मेनू की बात करें तो यहां आपको चाइनीज़ और कॉन्टिनेंटल का एक मिक्स मिलेगा। मोमोज़ से लेकर सैंडविच और बर्गर्स तो होंगे ही, साथ में अगर आपको इंडियन कुछ खाना है तो भी यह प्लेस एकदम परफेक्ट हैं। सूप, सलाद, तरह-तरह के बर्गर्स हो या फिर साइड डिशेज़, आप यहां स्मॉल बाइट्स से लेकर प्लैटर का मजा भी ले सकते हैं। (इस रूट 104 की सभी.....डिशेज हिट हैं, चलो एक्सप्लोर करें)

इनके वेज और नॉन वेज के स्मॉल बाइट्स में भी आपको ढेरों ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, अगर आप सलाद खाने के शौकीन हैं तो इनके पास उसके भी अच्छे खासे ऑप्शन हैं।

इसे ज़़रूर पढ़ें-सेक्टर 104 के इस कैफे का नाम ही नहीं डिशेज भी हैं यूनिक, एक्सप्लोर करना न भूलें

क्या है बेस्ट?

menu for woodbox in hindi

  • अगर आप बर्गर से शुरुआत करना चाहते हैं तो चीज़ी बर्गर का मजा ले सकते हैं। इसके साथ आपको अलग से लिक्विड चीज़ मिलती है, जिसे आप बर्गर में डालकर आनंद ले सकते हैं।
  • वुडबॉक्स कैफे का जार बाजार नाम का एक प्लैटर है जिसे आप ट्राई कर सकते हैं, जिसमें आपको पिज्जा, पेरी-पेरी फ्राइज़ और ड्रिंक्स जार में ही मिलेगी। आप इसे भी ट्राई कर सकते हैं।
  • अगर आपको सुशी खाना पसंद है तो आपको इनकी रेनबो सुशी भी ट्राई करनी चाहिए। इसकी खास बात यह है कि यह बाकी कैफे में मिलने वाली सुशी की तरह ड्राई नहीं लगती है।
  • कैफे में एक नया सिग्नेचर प्लैटर है जिसका नामक हर्बिवोरस प्लैटर है और यह वेजिटेरियन खाने वाले लोगों के लिए परफेक्ट है। यह प्लैटर इनका मोस्ट लव्ड प्लैटर है जिसमें बर्गर, सलाद, चिली पोटौटो, मोमोज़, फ्राइज़ आदि कई चीज़े शामिल होती है। (मोमोज़ की शुरुआत कहां से हुई थी)

इसके अलावा इनका न्यू लॉन्च मॉन्क जार्स भी आपको ट्राई करना चाहिए, इसमें चाइनीज़, कॉन्टिनेंटल फूड चॉइसेस उपलब्ध है। वेजिटेरियन लोगों के लिए एक और प्लैटर है जिसे शाकाहरी प्लैटर नाम दिया गया है आाप उसे भी ट्राई कर सकते हैं।

क्या है खासियत?

इस जगह का एंबियंस बहुत शानदार और खास है। इसकी रस्टिक थीम Gen Z को अट्रैक्ट करने वाली वाइब्स देती हैं और अगर आप परफेक्ट डेट के लिए भी कोई जगह चुनना चाहते हैं तो इस कोजी कैफे से अच्छा क्या हो सकता है। इतनी नई चीजों को मेनू में जोड़ने के बाद भी यह काफी पॉकेट फ्रेंडली है और स्टूडेंट्स की जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।

इसे ज़़रूर पढ़ें-नोएडा के 'द वीकेंड: वाइन एंड मोर' में वीकडेज़ में भी रहती है जबरदस्त रौनक, आपने देखा क्या?

जगह- 54, हर्ष विहार, पीतमपुरा, नॉर्थ दिल्ली

कीमत-1200 रुपये, दो लोगों के लिए

तो फिर देर किस बात की आप भी इस रेस्तरां में इस वीकेंड चले आएं। अगर आप यहां गए हैं तो अपने अनुभव शेयर करें और यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP