सेक्टर 104 के इस कैफे का नाम ही नहीं डिशेज भी हैं यूनिक, एक्सप्लोर करना न भूलें

आइए आज हम आपको एक बार फिर सेक्टर 104 लेकर चलें। यहां स्थित कुछ प्यारे कैफेज हम आपके साथ शेयर भी कर चुके हैं। आज चलिए आपको De'lan कैफे के बारे में बताएं। 

 
cafe delan sector  noida restaurant review

दिल्ली और नोएडा के रेस्तरां और कैफेज़ गिनने जाएं तो आप एक अच्छी खासी लिस्ट तैयार कर सकते हैं। मेट्रो सिटी होने के नाते दिल्ली में तो हर तरह के कैफे, रेस्तरां, ढाबे सब मिल जाते हैं। इसी तरह नोएडा भी खाने-पीने के मामले में पीछे नहीं है।

हम पिछले कुछ समय में आपको नोएडा के ऐसे कई रेस्तरां और कैफे के बारे में बता चुके हैं जहां आप अपने परिवार और पार्टनर के साथ जा सकते हैं। आज ऐसा ही एक फाइन-डाइन रेस्तरां से हम आपको रूबरू करवाएंगे। इस रेस्तरां का नाम De'lan, डीलैन है और इसके यूनिक नाम की तरह इसकी डिशेज भी एकदम यूनिक है।

इसकी ओनर श्वेता रूंगटा हैं जो अपने इस यूनिक रेस्तरां के यूनिक नाम के बारे में बताती हैं कि वह चाहती थीं कि इस रेस्तरां का नाम अपनी बेटियों के नाम पर रखें। हालांकि उनकी बेटियों के नामों को मिलाकर जो नाम उन्हें मिला, उसके ऊपर पहले से ही एक रेस्तरां मौजूद है। इस तरह उन्होंने लैन से पहले डी मिला दिया और 'डीलैन' बन गया।

वह आगे कहती हैं कि डीलैन का पर्शिया में अलग मतलब है-'वो इंसान जो दिलों पर राज करता है', बस इस रेस्तरां ने भी ठीक वैसे ही लोगों के दिल में अपनी एक जगह बना ली।

इस रेस्तरां में आपको क्या ट्राई करना चाहिए और इनका मेनू कैसा है, चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएं, ताकि आगे चलकर आप यहां जाएं तो आपके लिए मेनू से कोर्स चूज़ करना आसान हो।

कैसा है मेनू?

delan cafe menu

चाय, कोल्ड ड्रिंक, फ्रेश जूस, स्मूदीज़, मॉकटेल्स आदि ड्रिंक्स के कई ऑप्शन हैं। इतना ही नहीं, आपके पास चॉइस भी होगी कि आप अपनी पसंद के अनुसार मॉकटेल्स बनवा सकते हैं।

इंडो-यूरोपियन पसंद करने वालो के लिए एक वास्ट मेनू है, जिसे देखकर ही आपका मन और पेट भर सकता है लेकिन डिशेज़ ऐसी होंगी कि आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।

यूरोपियन ब्रेकफास्ट में इनके पास सिट्रस कूस-कूस वेजी बोल, डीलैन एवोकाडो टोस्ट, बेगल सैंडविच, ग्रिल्ड वेजी सैंडविच, द वेज ब्रेकफास्ट बरीटो आदि है। अगर आपको अंडे पसंद हैं तो ब्रेकफास्ट में स्क्रैंबल्ड, पोच्ड, ऑमलेट आदि ट्राई किया जा सकता है(बिना ब्रेड के बनाएं सैंडविच)।

सलाद खाने वालों के लिए रेनबो क्विनोआ सलाद, ग्रिल्ड मशरूम सलाद, हर्बिवोर सीजर सलाद, कोल्हापुरी चिकन सलाद, चिकन टिक्का सीजर सलाद के कई ऑप्शन में आप चूज़ कर सकती हैं।

ऐपेटाइज़र और चाट के शौकीन हैं तो आप इनके इंडो और यूरोपियन दोनों ऑप्शन देख सकते हैं। वेज में इनके पास लगभग 15-16 ऑप्शन हैं और ठीक इसी तरह नॉन-वेज के ऑप्शन मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: इस रूट 104 की सभी.....डिशेज हिट हैं, चलो एक्सप्लोर करें

क्या है स्पेशल?

आपको इनका एवोकाडो टोस्ट जरूर टेस्ट करना चाहिए, जिसे गुड़ के मक्खन और राजगिरा से तैयार किया गया है। गुड़ के मक्खन की स्वीटनेस इसमें परफेक्ट लगती है और यह आपके टेस्ट बड्स पर भी एक स्वीट आफ्टर टेस्ट छोड़ता है।

इसके साथ ही आपको इनका रेनबो क्विनोआ सलाद ट्राई करना चाहिए। इसमें कई सारी रंग-बिरंगी सब्जियां और चीज़ मौजूद है। यह हेल्थ और टेस्ट का अच्छा कॉम्बिनेशन है।

तंदूरी वेज सैंपलर भी ट्राई जरूर करें। यदि आप फैमिली के साथ आए हैं तो यह प्लैटर मंगवाया जा सकता है, जिसमें दही चीज़ कबाब, अमचूर पनीर टिक्का, बीटरूट टिक्की (चुकंदर रेसिपीज), तंदूरी मशरूम होगा।

डीलैन गार्डन पिज्जा भी आप जरूर ट्राई करें। यह देखने में भले ही किसी आम इटालियन पिज्जा की तरह लगे, लेकिन इसे खाकर ही आप इसकी यूनिकनेस पता कर पाएंगे। इसमें 3 अलग-अलग तरह की चीज़ है जो हर चीज़ लवर के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

रेस्तरां की खासियत-

View this post on Instagram

A post shared by Cafe De'lan (@cafedelan)

अगर आप एक कोजी, अर्थी वाइब वाले किसी फाइन-डाइन रेस्तरां की तलाश में है तो यह आपके लिए बेस्ट प्लेस है। यहां आप इंडियन और यूरोपियन डिशेज का मजा ले सकते हैं और अगर आप लाइव म्यूजिक का मजा लेना चाहें तो आपको बता दें कि हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार यहां लाइव म्यूजिक होता है। बार, बरिस्ता और ब्रेकफास्ट स्पेशल के लिए आपकी लिस्ट में यह जगह जरूर होनी चाहिए।

जगह- कैफे डीलैन, थर्ड फ्लोर, मेन रोड, सेक्टर-104, नोएडा-201301

कीमत- 1900 रुपये, दो व्यक्ति के लिए

इसे भी पढ़ें: नोएडा की इन रोमांटिक जगहों पर अपने पार्टनर के साथ उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ

अगर आपको कुछ प्यारी यादें बनानी है तो यह प्लेस आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एक सिंपल, कोजी और बैलेंस्ड एक्सपीरियंस के लिए आप भी इस जगह को एक्सप्लोर जरूर करें।

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें और अगर आप इसी तरह के अच्छे रेस्तरां के बारे में जानना चाहते हैं तो विजिट करें हरजिंदगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP