आगरा का ताजमहल तो विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस अजूबे को दुनियाभर के लोग देखने आते हैं। इसके अलावा, पेठा और दालमोंठ भी यहां की फेमस चीजों में से एक है। इन सबके बाद एक और चीज का नाम जो आता है वह है आगरा के फेमस रामबाबू के पराठे। जी हां, इनके पराठों का स्वाद केवल आगरा के लोग ही नहीं, देश और दुनियाभर के लोग भी चख चुके हैं। हर मौसम में लोग इनके पराठों को खाना पसंद करते हैं।
आपको बता दें कि 1930 से रामबाबू खंडेलवाल ने शहरवासियों के लिए पराठों की शुरुआत की। आज उनकी पीढ़ियां कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं। जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी के अलावा लंदन के लोग भी इन पराठों का स्वाद ले चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बिल-क्लिंटन भी इस पराठे का जायका ले चुके हैं। फिल्म स्टार ऐश्वर्या-अभिषेक की मशहूर शादी में भी इनका स्टॉल लगा था। इसके अलावा, कई फेमस स्टार्स की शादी में इन्होंने शिरकत की है।
ये भी पढ़ें : आगरा-मथुरा की खास डिश है दही वाली अरबी, झटपट इस रेसिपी से बनाएं सब्जी
इन पराठों को आज भी सालों पुराने 40 किलो के लोहे के तवे पर शुद्ध देसी घी में बनाया जाता है। जब इन पराठों की बिक्री शुरू हुई थी उस वक्त इनकी कीमत सिर्फ एक आने हुआ करती थी। आज इनकी कीमत 170 रुपये से लेकर 280 रुपये तक है। आपको यहां कई तरह के पराठों का आनंद लेने को मिल जाएगा। वैसे तो इनके हर पराठे का एक अलग ही टेस्ट है, लेकिन मुझे इनका और गोभी पराठा सबसे ज्यादा पसंद आया। पराठों के साथ ये 3 तरह की सब्जी और मीठी चटनी सर्व करते हैं। इनमें एक खट्टी दही की रसेदार सब्जी और दो सूखी सब्जी होती हैं। नीचे दिखाई गई तस्वीर में आप पराठों की वैरायटी के साथ उसकी कीमत भी देख सकते हैं।
जब मैंने इनके ओनर किशोर खंडेलवाल से पूछा कि आपके रेस्टोरेंट में सबसे ज्यादा किन पराठों की डिमांड रहती हैं, तो उनका कहना था कि आलू, गोभी, मेथी मटर, पनीर और मिक्स वेजिटेबल पराठों को ग्राहक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें : शादी के बाद 'पहली रसोई' में बनाएं 3 तरीके के पराठे
इस रेस्टोरेंट की बेलनगंज वाली ब्रांच में बैठने की अच्छी व्यवस्था है। जायके के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखा गया है। जब मैंने इनकी किचन में जाकर देखा तो वहां भी हाइजीन का पूरा ख्याल रखते हुए खाना पकाया जा रहा था।
वैसे तो इनकी सबसे पुरानी दुकान आगरा के बेलनगंज में स्थित है। इसके अलावा, इनकी ब्रांच गुरुग्राम और इंदौर में भी है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagam/Ram Babu Ke Parathe
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।