लच्छा पराठा हम सभी को खाने में खूब पसंद है। यह एक नॉर्थ इंडियन रेसिपी है जिसे अक्सर घरों में बनाया जाता है। लच्छा पराठा का नाम सुनकर हमेशा लोगों को लगता है कि यह घर से ज्यादा बेहतर होटल या रेस्तरां में ही बनाई जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है आप घर पर भी होटल जैसी कुरकुरी लच्छेदार पराठा बना सकते हैं। यदि आपसे भी घर में आसानी से लच्छेदार पराठा नहीं बनता है तो मास्टरशेफ ने लच्छा पराठा बनाने के लिए कुछ टिप्स शेयर किए हैं। इस टिप्स की मदद से आप लच्छेदार पराठा बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
लच्छा पराठा कैसे बनाएं
लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ लें। आटा में आपको मैदा और गेहूं का आटा लें और इसमें नमक, चीनी, तेल और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे दूध से गुंथ कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। 30 मिनट बाद लोई लें और इसे बेल कर घी लगाएं। अब उंगलियों की मदद से फोल्ड करके परत बनाएं। परत को अच्छे से स्ट्रेच करते हुए स्विस रोल की तरह बेलें। पराठा बेलने के बाद इसे लोहे की तवा में सेंक लें। ध्यान रखें कि पराठे को धिमी आंच में सेंकना है और ऊपर से घी लगाते जाएं जिससे अच्छे से लच्छे बनेंगे। गरमा गरम पराठा सेकने के बाद पसंद की सब्जी के साथ सर्व करें।
शेफ कुणाल कपूर के स्पेशल टिप्स
- लच्छेदार पराठा बनाने के लिए आटा गुथने के बाद इसे कुछ देर छोड़ दें ताकि आटा नरम हो जाए।
- एक बार जब आटे से लच्छा बेल कर लोई तैयार कर लें तो इसे 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। लोई को फ्रिज में रखने से लच्छे में लगाई हुई बटर अच्छे से जम जाएगी। इसके अलावा जब आप इसे सेकेंगे तो ये परत के परत लच्छेदार बनेंगे।
- लच्छा पराठा को आप लोहे की तवा या कुकर में बनाएं। लच्छा पराठा बनाने के लिए नॉन स्टिक तवे का इस्तेमाल न करें।
- इसके अलावा लच्छा पराठा को हफ्ता पंद्रह दिनों तक स्टोर करना चाहते हैं तो पराठे को बेलकर आधा सेंके और इसे ठंडा करके बटर पेपर या एल्युमिनियम फॉइलमें लपेटें और फ्रिज में रखें। इस पराठे को आप 2-3 हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं।
- इस स्टोर किए हुए पराठे को आप कभी भी सेक कर खा सकते हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: चटनी और मिठाई के लिए ही नहीं बल्कि इन चीजों के लिए किया जाता है नारियल का इस्तेमाल
अबकी बार लच्छा पराठा बनाते वक्त शेफ द्वारा बताई गई ये रेसिपी जरूर फॉलो करें। यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik and Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों