Sawan 2022: बिना लहसुन प्याज के 15 मिनट में करें तैयार पंजाबी छोले, जानें रेसिपी

अगर आप सावन में भी छोले बनाना या फिर खाना चाहती हैं तो यकीनन ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

easy punjabi chole without onion and garlic

सावन का महीना चल रहा है ऐसे में महिलाएं पूजा और व्रत रख रही होंगी। हालांकि, कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो व्रत नहीं रखती लेकिन प्याज और लहसुन खाने से परहेज करती हैं। इसलिए वो ऐसा खाना बनाना चाहती हैं जो न सिर्फ टेस्टी हो बल्कि हेल्दी भी हो।

साथ ही, इसमें किसी लहसुन प्याज का भी इस्तेमाल नहीं किया गया हो। अगर आप भी कुछ डिफरेंट सावन के महीने में कुछ डिफरेंट तलाश रही हैं, तो आपके लिए पंजाबी छोले बनाने का बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे सिर्फ 15 मिनट में तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।

बनाने का तरीका

  • बिना प्याज और लहसुन के पंजाबी छोले बनाने के लिए सबसे पहले आप काबुली चने को रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
  • अब कुकर में काबुली चने डालें और लगभग इसे 5-6 सीटी आने तक पकने दें।
  • जब हो जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब आपको छोले का मसाला तैयार करना है।
  • इसके लिए एक पैन में 1 से 2 चम्मच घी डालें और इसे गर्म होने दें। फिर इसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से भुन लें।
  • अब इसमें सभी मसाले डालें और इसे अच्छी तरह से पका लें। जब मसाला पक जाए तो इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें।
  • टमाटर डालने के बाद पैन को ढककर रख दें ताकि टमाटर की थोड़ी ग्रेवी बन जाए। (टमाटर के बिना इन 3 चीजों से गाढ़ी करें ग्रेवी)
  • अगर आप सावन के महीने में दही खाती हैं तो टमाटर की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • जब ग्रेवी में से घी निकलने लगे तो आप इसमें उबले हुए छोले डाल दें और इसे लगभग 5 मिनट तक पकने दें।

  • बस आपके पंजाबी छोले तैयार हैं इसे आप हरा धनिया डालकर सर्व कर सकती हैं।

Image Credit- (@Shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

बिना प्याज लहसुन के छोले Recipe Card

अगर आप खाने में कुछ डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो आप इस स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :15 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 5 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • 150 ग्राम- काबुली चने (उबले हुए)
  • 3- टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 1 छोटा चम्मच - जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच- धनिया पाउडर
  • 6- हरी मिर्च
  • स्वादानुसार- सेंधा नमक
  • 5 चम्मच- घी
  • 1 कप- हरा (धनिया कटा हुआ)

विधि

  • Step 1 :

    पंजाबी छोले बनाने के लिए सबसे पहले आप काबुली चने को रातभर के लिए भिगोकर रख दें।

  • Step 2 :

    अब कुकर में काबुली चने डालें और लगभग इसे 5-6 सीटी आने तक पकने दें।

  • Step 3 :

    जब हो जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ऐसे ही छोड़ दें।

  • Step 4 :

    इसके लिए एक पैन में 1 से 2 चम्मच घी डालें और जीरा, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से भुन लें।

  • Step 5 :

    अब इसमें सभी मसाले डालें और इसे अच्छी तरह से पका लें और फिर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें।

  • Step 6 :

    टमाटर डालने के बाद पैन को ढककर रख दें ताकि टमाटर की थोड़ी ग्रेवी बन जाए।

  • Step 7 :

    अगर आप सावन के महीने में दही खाती हैं तो टमाटर की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • Step 8 :

    जब ग्रेवी में से घी निकलने लगे तो आप इसमें उबले हुए छोले डाल दें और इसे लगभग 5 मिनट तक पकने दें।

  • Step 9 :

    बस आपके पंजाबी छोले तैयार हैं इसे आप हरा धनिया डालकर सर्व कर सकती हैं।