सावन का महीना जाते ही कई त्योहार भी आने लगते हैं और अब गणतंत्र दिवस आ रहा है। इस मौके पर अगर आप कुछ नया बनाने की सोच रही हैं, तो आप तिरंगा इडली तैयार कर सकती हैं। वैसे तो बच्चे हों या फिर बड़े, हर कोई इडली काफी शौक से खाना पसंद करते हैं। क्योंकि यह एक ऐसी डिश है जिसे सांभर के साथ सर्व किया जाता है।
बता दें कि इडली ट्रेडिशनल साउथ इंडियन थाली का हमेशा से हिस्सा रही है। अगर आप 15 अगस्त के मौके पर इडली बनाने की सोच रही हैं, तो आप इसमें तिरंगे का तड़का लगा सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
बनाने का तरीका
- तिरंगा इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। फिर इसमें रवा, दही और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसे आप कुछ देर के लिए साइड में रख दें और इसमें तड़का लगाने के लिए सामान तैयार करें। (इडली टिक्का मसाला)
- इसके लिए सबसे पहले आप एक पैन लें फिर इसमें तेल डालें और गर्म कर लें।
- अब इसमें सरसों, जीरा, करी लीव्स, चने की दाल, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हींग आदि सामान डालें और थोड़ा पका लें।
- फिर इस तड़के को रवा के मिश्रण में डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें।
- आप इसे तिरंगा का रूप देने के लिए इसे बैटर को तीन भागों में बांट लें और इसे सफेद, हरा और ऑरेंज फूड कलर डालकर तैयार कर लें।
- अब इडली का स्टैंड लें फिर इसमें इस बैटर को डालें और 10 से 15 मिनट तक भाप में पका लें।
- आप चाहें तो इसे ओवन में भी इसे पका सकती हैं बस इसके लिए आप ओवन का स्टैंड इस्तेमाल कर सकती हैं।
- जब आपकी इडली पक जाए तो आप इसे हरी चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों