कई बार घर पर रखी सब्जियों को कुछ नए तरीके से कुक करने का मन करता है लेकिन ये समझ नहीं आता कि इनके साथ क्या नया बनाया जाए। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो आप वेजिटेबल मक्खनी घर पर एक बार जरूर बनाएं। ये सब्जी ना सिर्फ कुछ नया टेस्ट देगी बल्कि बच्चे से लेकर बड़े तक इसे खूब चाव से खाना पसंद करेंगे। इससे आपको भी सबके लिए तरह-तरह की डिशेस बनाने से छुट्टी मिल जाएगी।
दरअसल, काफी घरों ये समस्या सामने आती है कि किसी ना किसी को हर सब्जी पसंद नहीं आती, जिसकी वजह से महिलाओं के लिए काम बढ़ जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिए वेजिटेबल मक्खनी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। उत्तर भारत में ये रेसिपी काफी फेमस है, जिसे आप रोटी, कुलचा या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। वेजिटेबल मक्खनी ग्रेवीदार सब्जी होती है, जिसमें मक्खन और क्रीम का अच्छे से इस्तेमाल किया जाता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
वेजिटेबल मक्खनी को रेडी करने में आपको महज आधे घंटे का समय लगेगा। आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद की और सब्जियों को भी डाल सकती हैं।
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को काट लीजिए।
एक पैन में तेल गर्म कर उसमें टमाटर, अदरक और हरी मिर्च के साथ धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर को भून लीजिए।
पैन में साबुत दाल चीनी, काली मिर्च, लौंग और बड़ी इलाइची छीलकर डालिए।
पैन में इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके टमाटरों को हल्का नर्म होने तक पका लीजिए।
जब तक टमाटर नर्म हो रहे हैं तब तक शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न और गाजर को काट लीजिए।
टमाटर नर्म हो गये हो तो उन्हें पैन से हटाकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
तब तक आपने जो सब्जियां काटी हैं उन्हें थोड़े से तेल में भून लीजिए।
एक पैन में दो से तीन चम्मच तेल गर्म करिए।
इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न और गाजर को डालकर दो मिनट के लिए भून लीजिए।
ठंडे हुए टमाटर को मिक्सी में पीस लीजिए।
फिर एक कढ़ाई को गर्म कर उसमें दो से तीन चम्मच मक्खन गर्म कर लें।
मक्खन पिघलने के बाद इसमें टमाटर की ग्रेवी डालें और उसे तब तक पकाएं जब तक वो तेल न छोड़ने लगे।
अब इसमें क्रीम डालिए और एक से दो मिनट इसे चलाती रहिये।
फिर इसमें आधा कप पानी डालिए और ग्रेवी को दोबारा उबाल आने तक चलाती रहिये।
जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तो इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए।
मसाले ग्रेवी में मिक्स करने के बाद इसमें सब्जियां डाल दीजिए और चार से पांच मिनट तक धीमी आंच में इसे ढककर पका लीजिए।
पांच मिनट बाद आपकी वेजिटेबल मक्खनी तैयार हो जाएगी।
अब इसे एक बर्तन में निकाल लीजिए और इसपर हरी धनिया से गार्निशिंग कर लीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।