अरहर की दाल को बनाना बहुत आसान होता है। यह बहुत जल्दी पक जाती है, इसलिए भारतीय घरों में इसे तुरंत बना दिया जाता है। स्वाद में भी यह बेहतरीन होती है, लेकिन अगर आपको यह दाल पसंद नहीं है तो इसे आप नए तरीके से बना सकती हैं। आमतौर पर लोग जीरा या हींग का तड़का लगाकर दाल बनाते हैं, लेकिन आप इस बार कुछ नया ट्राई करके देखें। इस आर्टिकल में जो 3 तड़के हम आपको बताने जा रहे हैं, उनके बारे में यकीनन आपने पहले नहीं सुना होगा।
अगली बार जब भी दाल बनाए, हमारे बताए गए तरीके आजमाकर जरूर देखें। अब चलिए बिना देरी के आपको इस आर्टिकल में कुछ नए तड़कों के बारे में बताएं।
बहुत सारे घरों में अरहर की दाल को प्याज और टमाटर के साथ तड़का लगाकर तैयार किया जाता है। आप भी ऐसा कर सकते ही हैं। इससे दाल में एक नया फ्लेवर जुड़ता है और आपकी सिंपल और बोरिंग सी दाल एकदम स्वादिष्ट बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अरहर की दाल से आप भी बनाएं ये 3 शानदार रेसिपीज, करेंगे सभी पसंद
कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसमें सूखी लाल मिर्च का तड़का लगता ही है। लाल मिर्च के तड़के से न सिर्फ खाने का रंग खिलता है बल्कि उसके स्वाद में भी एक नयापन जुड़ता है। आप भी अरहर की दाल में सूखी लाल मिर्च, लहसुन और साबुत धनिया का तड़का लगाकर देखें।
इसे भी पढ़ें: परफेक्ट अरहर की दाल बनाने के लिए इन खास बातों का रखें ध्यान
यह फेमस तड़का बंगाली डिशेज में खूब लगता है। पंचपोरन मसालों का मिश्रण है जिसमें सौंफ, अजवायन, मेथी, प्याज के बीज और सरसों शामिल होता है। इस तड़के में सिर्फ सरसों के तेल का इस्तेमाल होता है।
कहा था न हमने, इन तड़कों के बारे में आपको भी मालूम नहीं होगा। अगर आप किसी दूसरी तरह से दाल में तड़का लगाते हैं तो हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर बताएं। अगर आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।