अरहर की दाल लगभग हर घर में बनाई जाती है और इसे हर कोई खाना भी पसंद करता है। सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही यह दाल स्वाद में भी बहुत अच्छी होती है। मगर हर किसी का अरहर की दाल बनाने का तरीका अलग होता है। इसलिए हर घर की अरहर की दाल का स्वाद भी अलग होता है।
10 मिनट में बनने वाली इस दाल को यदि सही तरह से बनाया जाए, तो आपके घर वाले अपने हाथों की उंगलियां चाटते रह जाएंगे। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अरहर की दाल को बनाने का सही तरीका क्या है और इसके स्वाद को कैसे आप और भी बेहतर बन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: रोज़ का दाल-चावल बनाते समय फॉलो करें ये 5 टिप्स, आएगा कुछ अलग स्वाद
स्टेप-1
बहुत सी महिलाएं अरहर की दाल को बिना पानी में भिगोए ही उसे पका लेती हैं। मगर सही तरीका है कि आप पहले अरहर की दाल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख दें। ऐसा करने से दाल फूल जाती है। दाल को पानी में भिगोने से पहले आपको कम से कम 2-3 बार उसे अच्छे से वॉश करना चाहिए। कुछ देर बाद ही आप देखेंगी कि दाल फूल कर डबल साइज में हो गई है।
स्टेप-2
इसके बाद आपको अगले स्टेप में दोबारा अरहर की दाल को वॉश करना है। इसके बाद आपको कुकर में पहले पानी डाल कर उसे थोड़ा उबाल लेना है। पानी दाल के मुकाबले में इतना होना चाहिए कि उंगली डिप करने पर पूरा नाखून डिप हो जाए। इसके बाद आपको दाल कुकर में डालनी है। दाल के साथ आप हल्दी और नमक डालें। बहुत सी महिलाएं कुकर में दाल के साथ ही लहसुन और टमाटर भी डाल देती हैं, मगर ऐसा करने से दाल का स्वाद कहीं दब जाता है। इसलिए यह सभी सामग्री बाद में डालें।
इसे जरूर पढ़ें: अरहर की दाल खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
स्टेप-3
अगर आपकी दाल पानी में भिगोने पर ही अच्छे से फूल चुकी है, तो उसे पकने में बहुत अधिक समय नहीं लगेगा। आप 1-2 सीटी आने के बाद ही गैस को बंद कर दें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको धीमी आंच पर ही दाल को पकाना है। तेज आंच पर दाल को पकाने से वह जल भी सकती है। साथ ही कुकर को तब खोलें जब कुकर की सीटी पूरी तरह से बजना बंद हो जाए। इसके बाद दाल को मथनी की मदद से आहिस्ता-आहिस्ता मैश कर लें।
स्टेप-4
मैश करने के बाद पता चलता है कि दाल कितनी गाढ़ी है। यदि दाल अधिक गाढ़ी है, तो आपको उसमें पानी डाल लेना चाहिए और उसे पतला करने के लिए दोबारा गैस पर धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए पकने देना चाहिए। ऐसा करते वक्त कुकर की लिड का इस्तेमाल न करें।
स्टेप-5
अब बारी आती है कि दाल में तड़का लगाने की। बहुत सी महिलाएं दाल को पकाने से पहले भी तड़का लगाती हैं और बाद में भी। मगर सही तरीका है कि आप दाल को पहले पका लें और फिर ऊपर से दाल में तड़का लगाएं। इसके लिए आपको एक तड़का पैन में घी लेना है और उसे गर्म करना है। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें हींग और जीरा डालें। फिर इस तड़के को आप दाल में डालें। आपकी अरहर की दाल तैयार हो जाएगी।
आप अरहर की दाल में कई तरह की अन्य सामग्रियों को मिला कर उसे और भी स्वादिष्ट बना सकती हैं-
सामग्री
विधि
अगर आप अरहर की दाल को जल्दी पकाना चाहती हैं और आपके पास उसे भिगोने का समय नहीं है, तो केवल 5 मिनट के लिए आप गर्म पानी में दाल को भिगो दें। ऐसा करने से दाल जल्दी फूल जाएगी और पक भी जाएगी।
उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरंजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।