
कभी बरसात ..तो कभी बारिश...इस वक्त मौसम हमारे साथ बेमानी कर रहा है। ऐसे में जब बारिश या तूफानी मौसम हो, तो आप पकोड़े को अपना साथी बना सकती हैं। इस बार आलू या प्याज के पकोड़े नहीं, बल्कि टमाटर के पकोड़े तैयार करें। टमाटर के खट्टे-मीठे पकोड़े न सिर्फ स्वाद को दोगुना करेंगे, बल्कि क्रिस्पी भी बनेंगे।
हालांकि, टमाटर के पकोड़े बहुत कम महिलाएं बनाना पसंद करती हैं, कुछ महिलाओं को रेसिपी नहीं मालूम होती। उन्हें यही लगता है कि टमाटर का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने या दूसरे पकोड़े बनाने के लिए किया जाता है। मगर ऐसा नहीं है इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा।

इसे जरूर पढ़ें- पालक-अरबी नहीं, पोई के पत्ते से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े, खाने के बाद हर कोई पूछेगा रेसिपी
इसे जरूर पढ़ें- बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये 3 तरह के टेस्टी पकौड़े
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इन टिप्स की मदद से तैयार करें टमाटर के पकोड़े।
सबसे पहले टमाटर को धोकर साफ कर लें। हम साबुत टमाटर का इस्तेमाल करेंगे।
अब टमाटर को बीच से काटें और सारा पानी निकाल दें।
एक कटोरी में आलू को मैश करें, फिर लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।
मिलाने के बाद हरा धनिया डालें और कुछ टमाटर के अंदर भर दें।
अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और बाकी सामान डालकर एक बैटर तैयार कर लें।
एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें। अब बैटर में टमाटर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
जब दोनों तरफ से यह अच्छी तरह से पक जाए, तो एक प्लेट में निकालकर रख लें।
बीच में से काटें ऊपर से चाट मसाला डालें और हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।