गर्मियों में आम खाना हम सभी पसंद करते हैं। ऐसे में आम की शुरुआत होते ही लोग आम खरीदकर खाना शुरु कर देते हैं। हालांकि अच्छी क्वालिटी का आम खरीदने के बाद भी आम फ्रेश नहीं रहता है। कुछ ही दिनों में आम काले होने लगते हैं और इससे बदबू भी आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप को लंबे समय तक आप फ्रेश रखना चाहती हैं तो आपको कुछ खास ट्रिक्स की मदद लेनी चाहिए।
फ्रिज में आम को ऐसे करें स्टोर
- फ्रिज में आम को आप कम से कम 6 दिनों तक स्टोर कर सकती हैं।
- इसके लिए फ्रिज का तापमान लगभग 40°F रखना चाहिए।
कच्चे आम खरीदें
आम खरीदते समय आपको ध्यान से आम खरीदना चाहिए। अगर आपको लंबे समय तक आम को फ्रेश रखना है तो आपको कच्चे आम खरीदने चाहिए। ऐसे में यह धीरे- धीरे पकते रहेंगे और ऐसे में आम लंबे समय तक चलेगा।
इसे भी पढ़ें :झटपट बन जाएगा खट्टा-मीठा आम पापड़, यह रही आसान रेसिपी
पेपर बैग में रखें आम
पेपर बैग काफी काम का होता है। यह एक्स्ट्रा मॉइश्चर को आसानी से सोख लेता है। ऐसे में अगर आप आम को पेपर बैग में रखती हैं तो यह लंबे समय तक चल सकता है। अगर आप चाहती हैं कि आम 10 दिनों तक फ्रेश रहे तो इसे पेपर बैग में ही रखें।
इसे भी पढ़ें :Mango Special: आम से बनी इन शानदार रेसिपीज का आप भी लीजिए आनंद
फ्रीजर में रखें आम
आम को आप चाहे तो फ्रीजर में भी रख सकती हैं। यह खराब नहीं होते हैं और लंबे समय तक भी चलते हैं। कितने भी पके आम क्यों ना हो इसे आप चाहे तो फ्रीजर में रख सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों