Mango Special: आम से बनी इन शानदार रेसिपीज का आप भी लीजिए आनंद

आम के सीजन में आम को एक अलग अंदाज में खाने के लिए ट्राई करें इन शानदार रेसिपीज को। घरवाले हो जाएंगे खुश। 

mango easy recipes at home

गर्मी के मौसम में अगर सबसे अधिक किसी फल के बारे में जिक्र होता है तो उसका नाम है 'आम'। एक तरह से हर किसी के लिए गर्मी के मौसम से सबसे पसंदीदा फल भी है। बहुत से लोग इस मौसम में आम खाने के साथ-साथ इसका जूस भी पीना पसंद करते हैं। लेकिन, एक से दो आम की मदद से आप एक बेहतरीन और यमी रेसिपीज बना सकती हैं। जी हां, आज इस आर्टिकल में हम आपको आम से तैयार कुछ स्वादिष्ट और लाजवाब रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इन्हें बनाने में आपको अधिक मेहनत भी करने के ज़रूरत नहीं। इस रेसिपीज को घरवाले भी बहुत अधिक पसंद करेंगे। खासकर छोटे बच्चे तो और भी चाव से खाना पसंद करेंगे। तो आइए जानते हैं।

मैंगो कोकोनट बर्फी बनाएं

mango barfi easy recipes inside

सामग्री

आम का गूदा- 1 पीस, दूध-1/2 कप, चीनी-1/2 कप, नारियल-3 कप कद्दूकस किया हुआ, इलायची पाउडर-1/2 कप, बेसन-2 चम्मच, बटर-1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप आम गूदा, दूध और बेसन को मिक्सर में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • अब इसमें आप कद्दूकस नारियल और चीनी को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और किसी प्लेट में निकाल लीजिए।
  • इधर एक पैन में बटर डालकर गरम करें। बटर गरम होने के बाद दोनों मिश्रण को मिलाकर लगभग 10 मिनट पका लीजिए।
  • 10 मिनट बाद इलायची पाउडर को डालकर गाढ़ा होने तक पका लीजिए और किसी प्लेट में निकालकर फैला लीजिए।(भांग की बर्फी)
  • अब इसे बर्फी के आकार में काट लीजिए और कुछ देर ठंडा होने के बाद खाने के लिए सर्व कीजिए।

आम की कैंडी बनाएं

mango candy easy recipes inside

सामग्री

आम का गूदा-1 कप, नारियल मिल्क-1/2 कप, चीनी-2 चम्मच, अंगूर रस-1/2 कप, फ़ूड कलर- एक चुटकी, बेकिंग सोडा-1/2 चम्मच, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, चीनी 1 कप

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले मिक्सर में आम का गूदा, नारियल मिल्क, अंगूर रस, आदि सामान को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • अब इस मिश्रण को कैंडी सांचे में डालकर लगभग 30-35 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए
  • इधर एक पैन में चीनी और पानी डालकर अच्छे से चीनी को पिघला लीजिए।
  • इसे बाद सांचे में से कैंडी को निकाले और चीनी में डुबोकर किसी प्लेट में रख लीजिए।
  • तैयार है आम की स्वादिष्ट कैंडी सर्व करने के लिए।

आम का हलवा

mango halwa easy recipes inside

सामग्री

सूजी-1 कप, घी-1/2 कप, आम का गूदा-1 कप, दूध-1 कप, ड्राई फ्रूट्स-1 कप, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच, मैंगो एसेंस-1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गरम करें। घी गर्म होने के बाद सूजी को डालकर सुनहरा होने तक भून लीजिए।
  • अब आप इसमें आम का गुदा और दूध को डालकर कुछ देर चलते हुए पका लीजिए।(सिंघाड़े के आटे का हलवा)
  • लगभग 8 मिनट बाद इसमें बाकी अन्य सामग्री को भी डालकर भी पका लीजिये और गैस को बंद कर लीजिए।
  • अब इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स को डालकर खाने के लिए सर्व कीजिए।

यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@upload.wikimedia.org,new-img.patrika.co)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP