इन दिनों ताल के फल की काफी मिलता है। गर्मी के मौसम में बिकने वाले इस फल को जरूर खरीदे क्योंकि ताल का फल खाने से गर्मी से राहत मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसे कैसे खाना है, अगर नहीं तो आज हम आपको बताते है ताल के फल से पकौड़े बनाने का तरीका। जी हां, इस फल के पकौड़े भी बना सकती हैं आप और ये पकौड़े खाने में बहुत टेस्टी लगते है। इसे बंगाली भाषा में ताल बोरा कहा जाता है। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध बंगाली डिश है और तकरीबन हर घर में मिठाई के तौर पर बताई जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: Recipe Of The Day: घर पर बनाएं शीरमाल, जानें इसकी आसान रेसिपी
यह शनिवार, जन्माष्टमी जैसे त्यौहारों में हर बंगाली परिवार में बड़े चाव और सम्मान के साथ मनाई जाती है। इसे जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को चढ़ाया जाता हैं। बंगालियों का यह मानना है कि भगवान कृष्ण को ताल बोरा बहुत पसंद है। इसलिए इसे उनके जन्मदिन पर तैयार किया जाता हैं। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
ताल के फल के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री:
- पका हुआ ताल- 1
- गुड़- 250 ग्राम
- नारियल- 1
- गेहूं का आटा- 2 कप
- सूजी- 1/2 कप
- चावल का आटा- 1/2 कप
- कलौंजी- 1/2 टेबल स्पून
- नमक- एक चुटकी
- सरसों का तेल- अंदाजानुसार
ताल के फल के पकौड़े बनाने का तरीका:
- ताल के फल के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले ताल को अच्छी तरह से धोएं और इसकी बाहरी काली त्वचा को हटा दें और ताल को छिलकर इसका पल्प निकाल लें। इसका पल्प निकालने के लिए आप छेद वाली कलछी पर इसे रखकर इसे रगड़ते हुए उसका सारा पल्प निकाल लें। अब गुठली को अलग कर लें। ज्यादातर एक बड़े आकार के ताल के अंदर दो या तीन गुठली होते हैं। गुठली के ऊपर छिड़कने के लिए एक कटोरे में थोड़ा पानी रखें। ताल के गुठली से पल्प निकालते समय आपको इसकी आवश्यकता हो सकती है। रेशेदार गुठली को एक-एक करके पीस लें और इसे छेद वाली कलछी पर रखकर इसे रगड़ें।
- फिर इस गूदे या पल्प में आटा, सूजी और चावल का आटा डालें और उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं ताकि कोई भी गांठ न बन सके।
- अब इस मिश्रण में गुड़ को डालें। अगर आपके पास गुड़ न हो तो आप चीनी भी डाल सकती हैं। इसे अच्छे से मिलाएं और एक चिकना घोल बनाएं।
- नारियल को कद्दूकस कर लें और फिर कद्दूकस किया हुआ नारियल इसमें डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- अपने हाथ से पूरे घोल को तब तक फेंटें जब तक कि वह फूल न जाए। अब इसे कम से कम 30 मिनट के लिए रख दें।
- अब हम इस बैटर के पकौड़े बनाएंगे। इसके लिए गैस पर मध्यम आंच पर एक कड़ाही चढ़ाए और उसमें तेल डालें और उसे गर्म होने दें। अगर आप चाहे तो रिफाइंड तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- फिर एक चम्मच लें और इस चम्मच की मदद से फुल बैटर को गर्म तेल में डालें। इसी तरह पांच छह पकौड़े तेल में डालें। इसे सुनहरा भूरा होने तक फ्राई तलें।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बनाएं लजीज आलू दो प्याजा, जानें इसकी रेसिपी
अब इन्हें एक पेपर टॉवल में निकाल लें और उन्हें गर्मागर्म परोसें या आप इसे कमरे के तापमान पर ठंडा करके भी सर्व कर सकती हैं। यह दोनों ही तरह से खाने में टेस्टी लगती हैं।
Photo courtesy- (Pinterest, A Homemaker's Diary, YouTube, YouTube)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों