सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ब्रेड से सॉफ्ट ढोकला, नोट करें रेसिपी

अगर आपको ढोकला खाना पसंद है तो इस लेख में बताई गई इंटेंट रेसिपी यकीनन आपको पसंद आएगी।

How to Make Bread Dhokla Recipe

ज्यादातर भारतीय घरों में सुबह ब्रेकफास्ट में ब्रेड खाई जाती हैं। मगर क्या आपको पता है ब्रेड से कितनी सारी डिश और रेसिपी बना सकती हैं। ब्रेड को नाश्ते में खाया जा सकता है, तो शाम की चाय भी इसके कई सारे स्नैक्स बनाए जा सकते हैं।

यकीनन आपने ब्रेड पकोड़े खाए होंगे, लेकिन क्या आपने ब्रेड से बना ढोकला खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए ब्रेड से तैयार ढोकला की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप बिना किसी झंझट के बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।

बनाने का तरीका

Bread Dhokla in Hindi

  • सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल दें और एक साथ रखें और टुकड़ों में काट लें। (पालक का ढोकला रेसिपी)
  • अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें चुटकी भर हींग, 1 चम्मच राई, 2 करी पत्ता डालें और 5 हरी मिर्च डालकर हल्की आंच पर ब्राउन होने तक पका लें।
  • अब इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालकर 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें। फिर 1 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच हल्दी को कढ़ाही में डाल दें।
  • फिर 1 छोटा चम्मच चीनी और आधा कप पानी डालकर 3 मिनट तक ढककर ब्रेड को पका लें और जब यह सॉफ्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
  • अब एक प्लेट में दही और सॉस डालें और गरमा-गरम ढोकला सर्व करें। यकीनन आपको ब्रेड का ढोकला पसंद आएंगे। (इडली की रेसिपी)

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

ब्रेड से सॉफ्ट ढोकला Recipe Card

घर पर बिना झंझट के इस तरह बनाएं ब्रेड से सॉफ्ट ढोकला।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :10 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 5 min
  • Servings : 3
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Breakfast
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • 8- टुकड़े ब्रेड
  • 5- हरी मिर्च
  • 1/4 कटोरी- दही
  • 1 चम्मच- राई
  • चुटकी भर- हींग
  • 1 चम्मच-नमक
  • 1/2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच- हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच- टमाटर सॉस
  • 2- करी पत्ता
  •  1 छोटा चम्मच-चीनी
  • 1/2 कप- पानी  

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल दें और एक साथ रखें और टुकड़ों में काट लें। 

  • Step 2 :

    अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और सभी सामग्रियों को हल्की आंच पर ब्राउन होने तक पका लें।  

  • Step 3 :

    अब इसमें ब्रेड के टुकड़े, नमक और हल्दी को डालकर 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें।

  • Step 4 :

    फिर चीनी और पानी डालकर 3 मिनट तक ढककर ब्रेड को पका लें और जब ये सॉफ्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें।

  • Step 5 :

    अब एक प्लेट में दही और सॉस डालें और गरमा-गरम ब्रेड ढोकला सर्व करें। यकीनन आपको ब्रेड का ढोकला पसंद आएंगे।