जब बात ईवनिंग स्नैक्स की आती है तो ढोकले का जिक्र जरूर होता है। यह एक बेहद टेस्टी गुजराती डिश है, जिसे खाना हर कोई पसंद करता है। बाजार में यह आपको बेहद आसानी से मिल जाएगी, मगर आप घर पर भी ढोकला बना सकती हैं। वैसे तो घर पर ढोकला बनाने की कई रेसिपीज हैं लेकिन हम आपको आज मग ढोकला बनाना सिखाएंगे।
घर पर आप मग ढोकला बहुत ही आसानी से बना सकती हैं। इसका स्वादा एकदम ढोकले जैसा ही होता है, मगर इसे परोसने का तरीका बेहद अलग होता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें। इस बेसन को आप छन्नी से छान लें। इससे ढोकले के लिए महीन बेसन निकल आएगा।
- इसके बाद आप बेसन में दही डालें। इस बात का ध्यान रखें कि ढोकले के लिए इस्तेमाल किया जा रहा दही खट्टा न हो और गाढ़ा हो।
- अब घर पर ही अदरक का पेस्ट तैयार करें। बाहर के बने बनाए अदरक के पेस्ट में प्रिजरवेटिव पड़े होते हैं, जो ढोकले का स्वाद बिगाड़ सकते हैं।
- अब आप अदरक का पेस्ट, चीनी और हल्दी को ढोकले के घोल में डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण में तेल, नमक और पानी डालें। घोल को अच्छी तरह से मिक्स करें। घोल में एक भी गांठ नहीं रहनी चाहिए।
- अब आपको ढोकले के घोल में ईनो डालना है। ईनो डालने के बाद घोल को अच्छी तरह से मिक्स करें। ध्यान रखें कि ईनों डालने के बाद आपको घोल अधिक नहीं फेटना है। ऐसा करने से ढोकला फ्लपी नहीं बन पाता है।
- अब इस घोल को एक माइक्रोवेव सेफ कप में डालें। कप में घोल डालने से पहले थोड़ा ऑयल लगा दें। इसके बाद आप माइक्रोवेव में 2-3 मिनट के लिए कप को रख दें।
- दूसरी तरफ एक पैन गैस पर चढ़ाएं। इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। तेल के गरम होने पर 1 छोटा चम्मच राई दाना, 4-5 करी पत्ता, 1 मिर्च कटी हुई, 1 छोटा चम्मच चीनी और पानी डालें। इस मिश्रण को ढोकला तैयार हो जाने पर गार्निश करने के लिए यूज करें।
Image Credit: Born Hungry/ instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों