गर्मी बहुत अधिक पड़ रही है। जिसके कारण सुबह सात बजे दूध गर्म नहीं करने पर रात का दूध फट जाता है। इस फटे हुए दूध को आपमें से कई महिलाएं फेंक देती होंगी। जबकि इससे आप टेस्टी और हेल्दी चीजें बना सकती हैं। आज हम इन्हीं चीजों के बार में बात करेंगे। फटे हुए दूध से काफी कुछ बनाया जा सकता है। इसे आप अंडे के साथ भी खा सकती हैं या फिर इसकी सब्जी भी बना सकती हैं। तो फिर देर किस बात की है, चलिए जानते हैं इससे क्या बनाया जा सकता है।
उबले अंडे में मिलाएं
अगर आप रोज सुबह उबले हुए अंडे खाती हैं तो फटे दूध को इसके साथ खा सकती हैं। इससे आपको कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में मिल जाएगा। इसके लिए उबले हुए अंडों के टुकड़े-टुकड़े कर लें। फिर इसमें फटा हुआ दूध मिलाएं और अपने स्वाद के अनुसार हल्का सा काला नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब आप इसे खा सकती हैं।
बर्फी बनाएं
फटे हुए दूध से आप घर पर खाना बना सकती हैं। अगर रात का रखा दूध सुबह गर्म करने पर फट गया है तो उसे फेंके नहीं। बल्कि उसका खोया बनाएं। खोया बनाने के लिए फटे हुए दूध को एक बर्तन में तब तक गर्म करें जब तक की उसका पानी सूख ना जाएं। जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तो उसमें चीनी मिलाकर थोड़ी देर के लिए और पकाएं। आपका खोया तैयार हो गया है।
अब इसमें मेवे मिलाकर आप बर्फी के आकार में काटकर फ्रीज में आधे घंटे के लिए रख दें। आधे घंटे बाद आप बर्फी को खा सकती हैं।
Read More:आम की हैं शौकीन तो इस गर्मी मैंगो शेक की जगह बनाएं ‘मैंगो बर्फी’
दही और छाछ बनाएं
फटे हुए दूध से आप छाछ या दही बना सकती हैं। जी हां, फटे हुए दूध से दही भी बनता है। फटे हुए दूध में एक चम्मच दही डालकर एक दिन के लिए रख दें। अगले दिन आपका दही जम जाएगा। अब इससे आप छाछ बना कर पी सकती हैं।
बन सकता है पनीर भी
फटे हुए दूध से आप घर पर पनीर भी बना सकती हैं। क्योंकि पनीर फटे हुए दूध से ही बनता है इसलिए आपको दूध फाड़ने की जरूरत भी नहीं होगी। इसके लिए आपको फटे हुए दूध को एक मिनट के लिए पकाकर एक कपड़े में लपेट कर दो से तीन घंटे के लिए रख देना होगा। इससे पानी पूरा निकल जाएगा और बचा हुआ पनीर कपड़े में बच जाएगा। अब इस पनीर से आप टेस्टी सब्जी बना सकती हैं।
बना सकती हैं स्मूदी
अगर आप रोज स्मूदी बनाकर पीती हैं तो इस फटे हुए दूध से आप स्मूदी भी बना सकती हैं। आपके केवल दूध की जगह फटे हुए दूध के साथ केले या आम के टूकड़ों को मिक्सी में ब्लेंड करना है। यह काफी टेस्टी और सॉफ्ट होता है। यह दूध से बने स्मूदी से ज्यादा हेल्दी होता है। आपको एक बार ट्राय करना चाहिए।
बनाएं केक
आप इस फटे हुए दूध का इस्तेमाल केक बनाने के लिए कर सकती हैं। फटा हुआ दूध बेकिंग सोडे की तरह काम करता है। इससे आपका केक बिल्कुल भी खराब नहीं। बल्कि और अधिक हेल्दी हो जाएगा।
ग्रेवी को गाढ़ा करें
इस फटे हुए दूध का इस्तेमाल आप सब्जी के ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक्सट्रा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होगी। आपको केवल फटे हुए दूध को पकी हुई सब्जी में अंत में डालकर दो मिनट के लिए पकाना होगा। इससे सब्जी हेल्दी बनेगी और ग्रेवी गाढ़ा भी हो जाएगा।
तो आप फटे हुए दूध से इतना कुछ कर सकती हैं। इसलिए दूध फटने पर परेशान होकर उसे फेंकिएगा मत बल्कि हेल्दी खाना बनाने में यूज़ करिएगा।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों