
चिली पोटैटो एक चाइनीज रेसिपी है, जिसे आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई चिली पोटैटो खाना पसंद करते हैं। चिली पोटैटो बनाने में बहुत आसान है, लेकिन बनाते वक्त की गई ये गलतियां इसके स्वाद को बिगाड़ सकती है। आज के इस लेख में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको चिली पोटैटो बनाते वक्त अवॉइड करना है। चिली पोटैटो बनता वक्त यदि आप इन गलतियों को करने से बचते हैं, तो आप भी बहुत आसानी से रेस्तरां जैसे स्वादिष्ट और कुरकुरे चिली पोटैटो बना सकते हैं।

आलू को अच्छी तरह से नहीं भूनने से भी चिली पोटैटो का स्वाद बिगड़ सकता है। अच्छे से फ्राई न होने के कारण आलू कुरकुरे और हल्के भूरे रंग के नहीं बनेंगे। चिली पोटेटो के आलू को अच्छे से कुरकुरा और गोल्डन ब्राउन तक भूनना चाहिए।
चिली पोटैटो के लिए सॉस का सही अनुपात होना बहुत जरूरी है, क्योंकि चिली पोटैटो का पूरा स्वाद सॉस के ऊपर निर्भर करता है। ऐसे में यदि आप डिश में अधिक सॉस डालते हैं, तो डिश का स्वाद बिगड़ जाता है और कम सॉस डालने से फ्लेवर फीका हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: चाप को इन चार तरीकों से खाना बेहद पसंद करते हैं लोग

अधिक तेल डालने से पोटैटो और शिमला मिर्चचिपचिपे हो सकते हैं और कम तेल से वे कुरकुरे नहीं होगों। इसलिए चिली पोटैटो के लिए सही मात्रा में तेल का इस्तेमाल करें।
चिली पोटैटो को सही तापमान पर पकाना बहुत जरूरी है। बहुत अधिक तापमान से मसाले जल सकते हैं, जबकि बहुत कम तापमान से आलू कुरकुरे नहीं सॉगी बनेंगे। माध्यम से उच्च तापमान पर पकाना चिली पोटैटो के लिए सबसे अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें: ब्रेड की साइड्स को फेंके नहीं, झटपट बना लें ये चीजें
आलू और शिमला मिर्च को फ्राई करने के बाद सॉस डालना चाहिए। अगर सॉस डालने में देर हो जाए, तो आलू कुरकुरा नहीं लगेगा।
चिली पोटैटो में सही सॉस जैसे सोया सॉस, टमाटर सॉस और चिली सॉस का उपयोग करें। गलत सॉस या सब्जियाँ स्वाद को बिगाड़ सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।