Thu Apr 16, 2026 | Updated 03:36 AM IST
image

Chilli Baby Corn Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी चिली बेबी कॉर्न, यहां है आसान रेसिपी

हर किसी को चटपटा खाना पसंद होता है। ऐसे में हम अक्सर ऐसी चीजों को बनाते हैं, जो खाने में टेस्टी लगे, लेकिन इस बार आप ट्राई करें चिली बेबी कॉर्न की रेसिपी यह खाने में हेल्दी होती है। साथ ही बनाने में भी आसान होती है। 
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 11:09 IST

Chilli Baby Corn Recipe: चाइनीज डिश का नाम आते ही हम सभी के मुंह में पानी आ जाता है, और मन में मोमोज, चाउमीन और चिली पनीर जैसी मजेदार डिश खाने का मन करता है, लेकिन हर बार इन्हें खाने से हमारा सिर्फ पेट भरता है। हम हेल्दी नहीं रहते हैं। इस बार आप टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी खाना खाएं और बनाएं चिली बेबी कॉर्न। इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही यह खाने में भी काफी टेस्टी होती है। आइए इसकी रेसिपी को आपके साथ शेयर करते हैं, ताकि आप भी इसे घर पर बना सकें।

चिली बेबी कॉर्न बनाने की विधि

  • सबसे पहले बेबी कॉर्न को धोकर लंबे टुकड़ों में काट लें।
  • एक बर्तन में पानी उबालें और इसमें थोड़ा नमक डालकर बेबी कॉर्न को 3-4 मिनट तक हल्का उबालें।
  • इससे बेबी कॉर्न अंदर से नरम हो जाएंगे। अब इन्हें छानकर सुखा लें।
  • एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च और नमक मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें।
  • अब उबले हुए बेबी कॉर्न को इस घोल में अच्छी तरह लपेट लें।
  • कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो मध्यम आंच पर बेबी कॉर्न को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • एक्स्ट्रा क्रिस्प के लिए आप इन्हें दो बार भी तल सकते हैं।

2 - 2026-04-15T103317.379

चिली बेबी कॉर्न की सॉस करें तैयार

  • एक दूसरी कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर भूनें।
  • अब प्याज और शिमला मिर्च डालें और 1-2 मिनट तक चलाएं।
  • अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर और टोमेटो केचप डालें।
  • थोड़ा नमक मिलाएं। अब कॉर्नफ्लोर की स्लरी डालें और सॉस को गाढ़ा होने दें।
  • अंत में तले हुए बेबी कॉर्न डालें और सॉस के साथ अच्छी तरह टॉस करें।

इसे भी पढ़ें: रोल देखते ही बच्चों के मुंह में आ जाता हैं पानी, जानें पनीर-बेबी कॉर्न से ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी

किस तरह सर्व करें चिली बेबी कॉर्न

  • इसे आप स्नैक्स की तरह सर्व कर सकती हैं।
  • आप इसके साथ चाहें तो ड्रिंक और अलग स्नैक्स को भी ऐड कर सकती हैं।
  • सॉस में बेबी कॉर्न डालने के बाद इसे बहुत देर तक न पकाएं, वरना कॉर्न नरम पड़ जाएंगे।
  • इस बात का ध्यान रखें कि इसे तभी सर्व करें, जब आपके गेस्ट आ जाएं।

1 - 2026-04-15T103311.673

 

इसे भी पढ़ें: क्रिस्पी स्नैक्स खाने हैं तो घर पर ऐसे बनाएं बेबी कॉर्न वाला ये स्टार्टर 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

चिली बेबी कॉर्न रेसिपी Recipe Card

चिली बेबी कॉर्न रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 150
Cuisine: Chinese
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • बेबी कॉर्न- 10-12 (बीच से कटे हुए)
  • मैदा-3 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर-2 बड़े चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर-आधा छोटा चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • तेल-तलने के लिए
  • सॉस और तड़के के लिए
  • बारीक कटा लहसुन-1 बड़ा चम्मच
  • बारीक कटा अदरक-1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च-2-3 (लंबाई में कटी हुई)
  • प्याज- 1 मध्यम (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च-1 (क्यूब्स में कटी हुई)
  • सोया सॉस-1 बड़ा चम्मच
  • रेड चिली सॉस-1 बड़ा चम्मच
  • टोमेटो केचप-2 बड़े चम्मच
  • विनेगर-1 छोटा चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर स्लरी-1 चम्मच कॉर्नफ्लोर + 2 चम्मच पानी
  • हरा प्याज

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले बेबी कॉर्न को धोकर लंबे टुकड़ों में काट लें। एक बर्तन में पानी उबालें और इसमें थोड़ा नमक डालकर बेबी कॉर्न को 3-4 मिनट तक हल्का उबालें।

  2. Step 2:

    इससे बेबी कॉर्न अंदर से नरम हो जाएंगे। अब इन्हें छानकर सुखा लें। एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च और नमक मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें।

  3. Step 3:

    अब उबले हुए बेबी कॉर्न को इस घोल में अच्छी तरह लपेट लें।

  4. Step 4:

    कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो मध्यम आंच पर बेबी कॉर्न को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

  5. Step 5:

    एक्स्ट्रा क्रिस्प के लिए आप इन्हें दो बार भी तल सकते हैं।

  6. Step 6:

    एक दूसरी कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर भूनें।

  7. Step 7:

    अब प्याज और शिमला मिर्च डालें और 1-2 मिनट तक चलाएं। अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर और टोमेटो केचप डालें।

  8. Step 8:

    थोड़ा नमक मिलाएं। अब कॉर्नफ्लोर की स्लरी डालें और सॉस को गाढ़ा होने दें। अंत में तले हुए बेबी कॉर्न डालें और सॉस के साथ अच्छी तरह टॉस करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।