
Asian Cucumber Salad Recipe: अगर आप भी वही पुराना खीरा-टमाटर का सलाद खाकर बोर हो चुकी हैं, तो आप अपनी प्लेट में थोड़ा ट्विस्ट ला सकती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एशियन कुकुम्बर सलाद जबरदस्त वायरल हो रहा है। यह सलाद न केवल देखने में स्टाइलिश और यूनिक लगता है, बल्कि इसका स्वाद काफी चटपटा और रिफ्रेशिंग है। अगर आपको तीखा, खट्टा और हल्का मीठा फ्लेवर पसंद है, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में मेहनत बहुत कम लगती है और यह आपके साधारण से खाने का स्वाद भी दोगुना कर देता है। इतना ही नहीं घर में पार्टी हो या कुछ हेल्दी खाने का मन करे, तो इस Viral Asian Cucumber Salad को जरूर ट्राई करें। नीचे देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी।

इसे भी पढ़ें- छोले-राजमा की सलाद चढ़ जाएगी जुबान पर, बनाने के 2 तरीके हैं बेहद आसान
अगली बार जब भी घर में पार्टी हो या कुछ हेल्दी खाने का मन करे, तो इस Viral Asian Cucumber Salad को जरूर ट्राई करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
एशियन कुकुम्बर सलाद बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक लंबा और ताजा खीरा लें।
अब इसे स्प्रिंग जैसा काटने के लिए खीरे के दोनों तरफ दो चॉपस्टिक्स या लकड़ी के चम्मच रखें।
इसके बाद खीरे पर तिरछे कट लगाएं।
चॉपस्टिक्स की वजह से खीरा पूरा नहीं कटेगा।
फिर खीरे को पलटें और दूसरी तरफ से सीधे कट लगाएं।
इससे खीरा एकदम लचीला और स्प्रिंग जैसा हो जाएगा।
कटे हुए खीरे पर थोड़ा नमक छिड़क कर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद खीरे का एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा।
बाद में इसे ठंडे पानी से धोकर सुखा लें।
कटोरी में कद्दूकस किया हुआ लहसुन, सोया सॉस, सिरका, थोड़ी सी चीनी या शहद और चिली ऑयल मिलाएं।
अगर आपके पास चिली ऑयल नहीं है, तो आप लाल मिर्च पाउडर और गरम तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
अब इस तैयार पेस्ट को खीरे के ऊपर डालें।
ऊपर से थोड़े सफेद तिल और बारीक कटा हरा प्याज डालें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।