'पोन्नियन सेल्वन' नॉवेल पर आधारित ऐश्वर्या राय की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

बॉलीवुड की दुनिया में साहित्य पर बनने वाली फिल्मों का इतिहास बहुत पुराना है। रामायण से लेकर महाभारत की कहानियों पर भी फिल्में बनाई गई है।  
ponniyin selvan  movie Budget

'हम आपके हैं कौन', 'नदिया के पार' जैसी फिल्में उपन्यास पर आधारित हैं। इस लेख में आज हम आपको बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय की ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी साल 1955 में आई एक नॉवेल पर आधारित है।

पोन्नियन सेल्वन-1 (Ponniyin Selvan-1)

साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म पोन्नियन सेल्वन को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में चियान विक्रम, कार्ती, ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अर्जुन, त्रिशा, जयमरावि, शोभिता धुलीपाला, प्रकाश राज, आर.शरथकुमार और आदिल हुसैन जैसे कई बड़े कलाकारों ने काम किया है।

चोल साम्राज्य पर आधारित हैं ये फिल्म

Ponniyin Selvan

पोन्नियन सेल्वन-1 की कहानी चोल साम्राज्य पर आधारित है। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर करीब 500 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म के हिट होने पर मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट साल 2023 में रिलीज कर दिया था।

इस नॉवेल पर आधारित है यह फिल्म

'पोन्नियन सेल्वन' का फर्स्ट और सेकंड पार्ट की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति की लिखी नॉवेल 'पोन्नियन सेल्वनः फ्रेश फ्लड' और 'पोन्नियन सेल्वनः व्हर्लविंडस' पर आधारित है। यह उपन्यास तमिल भाषा में है, जिसे इंग्लिश में पवित्रा श्रिनिवासन ने ट्रांसलेट किया था।

पेन्नियन सेल्वन के नाम कई अवॉर्ड

मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी फिल्म'पोन्नियन सेल्वन 1'ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को अपने नाम किया है। इस फिल्म को बेस्ट तमिल फिल्म, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन और बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए सम्मानित किया गया था। साथ ही, इसने साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किया।

इसे भी पढ़ें-शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन तक, ओटीटी पर देखें इन स्टार्स की रोमांटिक फिल्में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- IMDB

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP