अगर घर में लजीज खाना मिले तो परिवार का हर सदस्य खुश रहता है। बढ़िया खाना बनाने का गुण ना सिर्फ परिवार को खुश रखता है, बल्कि यह कमाई का भी अच्छा साधन हो सकता है। खाना बनाने में महारत हासिल करने वाली ऐसी ही कामयाब महिलाओं ने अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिए शोहरत हासिल की और नाम के साथ दौलत भी हासिल की। इन महिलाओं की बताई रेसिपीज को देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के स्वाद के शौकीनों ने आजमाया। आइए इन मास्टरशेफ्स की इंस्पिरेशनल स्टोरी के बारे में जानते हैं-
निशा मधुलिका ने वेजीटेरियन डिशेज बनाया सिखाया
निशा मधुलिका ने अपने यू-ट्यूब चैनल को अपना नाम दिया। इनके चैनल पर 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। निशा मधुलिका ने अपने चैनल पर एक से बढ़कर एक वैराएटी की डिशेज की रेसिपी के वीडियो अपलोड किए हुए हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर आसानी से देखा जा सकता है। इनकी इंडियन वेजीटेरियन रेसिपी के वीडियो देश की लाखों महिलाएं देखती हैं, यही वजह है कि निशा मधुलिका को बड़े सब्सक्राइबर बेस के साथ विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी आमदनी होती है।
इसे जरूर पढ़ें: रियलिटी शोज के साथ रियल लाइफ में भी विनर रहीं शिल्पा शिंदे
कबिता सिंह ने बच्चों की परवरिश के साथ बनाई अनूठी पहचान
कबिता सिंह का यू-ट्यूब चैनल Kabita’s Kitchen के नाम से है। कबिता एक समय में बैंक में काम किया करती थीं, लेकिन बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। लेकिन घर पर रहते हुए उन्होंने अपनी फेवरेट हॉबी कुकिंग पर ध्यान दिया और इसी में कुछ बेहतर करने की सोची।
कबिता ने सोचा कि क्यों ना आसान रेसिपीज के जरिए देश की महिलाओं का ज्ञानवर्धन किया जाए और कुकिंग को मजेदार बना दिया जाए। कबिता का मानना है कि खाना पकाने का काम इतना आसान होना चाहिए कि हर कोई अच्छा खाना बना सके।
कबिता ने अपने यू-ट्यूब वीडियोज के बारे में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'इसके लिए बहुत बड़े सेटअप की जरूरत नहीं है। आप अपने फोन के जरिए भी वीडियो शूट कर सकती हैं। अगर आप घर पर हैं और बोर होने लगी हैं तो यू-ट्यूब पर आप अपनी प्रतिभा भी दिखा सकती हैं और साथ में अच्छी आमदनी भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: नेहा धूपिया महिलाओं को देती हैं इंडिपेंडेंट लाइफ जीने का संदेश
भावना का भारतीय अंदाज
भावना की मुंह में पानी ला देने वाली वेजिटेरियन डिशेज के दीवाने देशभर में हैं। उनका चैनल Bhavna's kitchen के नाम से है। उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 8 लाख से ऊपर है। भावना की डिशेज की खास बात ये है कि उन्होंने अपनी रेसिपीज के लिए इंस्पिरेशन दुनियाभर से ली है, लेकिन उसमें जो इंडियन ट्विस्ट दिया है, वह कमाल का है। भावना ने अपने यू-ट्यूब चैनल की शुरुआत अप्रैल 2017 में की थी और सिर्फ दो साल में उन्होंने अपना सब्सक्राइबर बेस 8 लाख से ऊपर पहुंचाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। दो बच्चों की मां भावना की अपनी किचन मर्चेन्टाइज भी है।
इन महिलाओं ने अपने घर से ही यू-ट्यूब चैनलों के जरिए अपनी अनूठी पहचान बनाई और साबित किया कि किसी भी तरह की मुश्किलें महिलाओं को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती हैं। इन महिलाओं से इंस्पिरेशन लेते हुए आप भी अपने लिए लक्ष्य तय कर सकती हैं और कामयाबी की राह पर आगे बढ़ सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों