हाल ही में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है और इसकी सबसे ख़ास बात है कि इसमें पहली तीन टॉपर लड़कियां हैं। इनमें से श्रुति शर्मा टॉपर इस परीक्षा की टॉपर बन गयी हैं वहीं अंकिता अग्रवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन परिणामों में तीसरे स्थान पर गामिनी सिंगला हैं।
ये रिजल्ट UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है। इस बार कुल 685 उम्मीदवारों ने ये परीक्षा पास की है और इसकी टॉपर श्रुति शर्मा के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है। आइए जानें सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नतीजों में सबसे आगे रहने वाली श्रुति शर्मा कौन हैं।
श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की है। वह इतिहास विषा की छात्रा हैं। उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की है। मिली जानकारी के अनुसार टॉपर श्रुति शर्मा जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी से भी प्रशिक्षण ले चुकी हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मिलिए UPSC एग्जाम में परचम लहराने वाली टॉप 10 महिला रैंकर्स से
भारत की केंद्र सरकार के तहत IAS,(जानें कौन हैं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल)IPS, IFS और सिविल सेवाओं की कई अन्य शाखाओं के लिए कुल 685 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। UPSC सिविल सेवा 2021 की परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को प्रारंभिक परीक्षा के साथ शुरू हुई थी। आपको बता दें मेन्स परीक्षा 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद योग्य उम्मीदवार 5 अप्रैल से 26 मई, 2022 तक साक्षात्कार के दौर के लिए उपस्थित हुए।
UPSC 2021 टॉपर्स की लिस्ट में पहले 4 स्थानों पर महिलाएं हैं। जिनमें प्रथम स्थान पर श्रुति शर्मा जिनका रोल नंबर 0803237 है, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल जिनका रोल नंबर 0611497 है, तीसरे स्थान पर गामिनी सिंगला, रोल नंबर 3524519 और चौथे स्थान पर ऐश्वर्या वर्मा हैं जिनका रोल नंबर 5401266 है। वास्तव में ये महिलाओं की जीत की एक बड़ी उपलब्धि है।
UPSC सिविल सेवा 2021 के अंतिम रिजल्ट देखने के लिए, सभी उम्मीदवारों को यहां बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे -
इसे जरूर पढ़ें: वान्या शर्मा: 4 साल की उम्र में योग से हासिल किए बड़े मुकाम
यूपीएससी सिविल सेवा के परिणाम आमतौर पर साक्षात्कार के 5-7 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं। जबकि संपूर्ण साक्षात्कार और पीईटी प्रक्रिया में एक महीने का समय लगता है, परिणाम की घोषणा आमतौर पर तेज होती है। हालांकि, कुछ अवसरों पर यूपीएससी ने भी इन परिणामों को घोषित करने में कुछ समय भी लिया है।
वास्तव में टॉपर श्रुति शर्मा ने न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: shutterstock and upsc singles
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।