herzindagi
biopic on ias officer durga shakti nagpal in hindi

कौन हैं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल, क्या सच में इनके ऊपर बन रही हैं फिल्म, जानें पूरी खबर

आइए इस लेख में जानते हैं IAS ऑफिसर दुर्गा शक्ति नागपाल के जीवन पर बनने वाली फिल्म के बारे में।  
Editorial
Updated:- 2022-04-30, 11:53 IST

कहते हैं वो जमने लद गए जब बॉलीवुड में केवल रोमांटिक मूवीज ही बना करती थीं। यक़ीनन इस तरह की मूवीज दर्शकों को द्वारा काफी पसंद की जाती है, लेकिन काला के इस क्षेत्र में करने व दिखाने के लिए काफी कुछ है। पिछले कुछ दशक से चर्चित और कामयाब महिलाओं के ऊपर बनी फिल्म को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

आजकल स्पोर्ट्स महिला से लेकर राजनीतिक महिलाओं के ऊपर बनी फिल्मों को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में एक खबर आ रही है कि IAS ऑफिसर दुर्गा शक्ति नागपाल के जीवन के ऊपर भी फिल्म बन रही हैं। कौन हैं दुर्गा शक्ति नागपाल और क्या सच में इनके ऊपर फिल्म बन रही हैं? इन्हीं सभी सवालों का जवाब जानना चाहते हैं तो इस लेख को ज़रूर पढ़ें।

कौन हैं IAS ऑफिसर दुर्गा शक्ति नागपाल?

biopic on ias officer durga shakti nagpal inside

25 जून 1985 को उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्मी दुर्गा शक्ति नागपाल एक ईमानदार और बहादुर आईएएस ऑफिसर मानी जाती हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वो देश की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार तो रहती ही हैं साथ में देश की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती रहती हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग के स्नातक की पढ़ाई की हैं।

इसे भी पढ़ें:प्रिया राजन: चेन्नई की पहली दलित और सबसे कम उम्र की महिला मेयर बनीं, जानें इनके बारे में

पति भी हैं आईएएस ऑफिसर

biopic on ias officer durga shakti nagpal inside

जी हां, आईएएस ऑफिसर दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह भी एक आईएएस ऑफिसर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिषेक शासन के विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। आपको बता दें कि दुर्गा शक्ति नागपाल पंजाब कैडर की अधिकारी हैं जो अभिषेक से शादी करने के बाद उत्तर प्रदेश आ गई थीं। इन दोनों की शादी साल 2011 में हुई थीं।(पावरफुल महिला CEOs के बारे में जानें)

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल पर आधारित बायोपिक

कहा जाता है कि साल 2013 में रेत के अवैध खनन को समाप्त करने के अपने साहसिक कदम के कारण समाचार पत्रों और टीवी चैनलों की हेडलाइन बनी थीं। इसके कुछ साल बाद प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुनील खेतरपाल ने घोषणा की कि वो दुर्गा शक्ति नागपाल की जीवनी को बहुत जल्द बड़े पर्दे पर आने की कोशिश करेंगे। Azure एंटरटेनमेंट के तहत फिल्म का निर्माण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:जानें कौन हैं NoDowry Shaadi की सीमा सिंह, दहेज प्रथा के खिलाफ चला रही हैं मुहिम

दुर्गा शक्ति नागपाल की बायोपिक के बारे में

हाल में ही एक इंटरव्यू में दुर्गा शक्ति नागपाल की बायोपिक के बारे में कई सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'डायलॉग्स के साथ डिटेल्ड स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। फीमेल लीड रोल को फाइनल किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग दो महीने में शुरू हो जाएगी। ये फिल्म साल 2022 के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।'

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@wiki,twitter)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।