आज के समय में हमारे देश की महिलाएं क्या नहीं कर रही हैं! आज लगभग हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा कायम है। ऐसे में एक महिला प्रिया राजन भी हैं, जो ऐसे क्षेत्र अपना नाम बना लिया हैं, जहां सिर्फ पहले पुरुषों का दबदबा माना जाता था। जी हां, प्रिया राजन चेन्नई की पहली दलित और सबसे कम उम्र की महिला मेयर बन गई हैं।
अमूमन किसी भी राज्य के मेयर पद पर आपने इससे पहले किसी न किसी पुरुष नाम ही सुना होगा। लेकिन, देश में पहली बार किसी दलित और वो भी सबसे कम उम्र की महिला का मेयर बनाना अपने आप में एक कृतिमान है, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
प्रिया राजन चेन्नई की रहने वाली हैं। अगर उनके पढ़ाई में बारे में जिक्र करें तो उन्होंने साल 2016 बैच में मद्रास विश्वविद्यालय से एम कॉम स्नातक की पढ़ाई की है। कहा जा रहा है कि प्रिया पूर्व विधायक चेंगई शिवम की पोती है। उनके बारे में कहा जाता है कि वो साल 2018 से डीएमके पार्टी की कैडर से शामिल भी रही हैं।
इसे भी पढ़ें:कार्मेसी की संस्थापक तन्वी जौहरी से जानें सेनेटरी पैड, पीरियड लीव्स और बहुत कुछ
मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली है प्रिया राजन ने एमकॉम की पढ़ाई की है। कहा जा रहा है कि डीएमके ने चेन्नई नगर निगम के लिए मेयर का नाम प्रिया राजन को नामांकित किया था। एक खबर के अनुसार मेयर पदों के लिए कुल मिलाकर 9 पुरुष और 11 महिलाओं की घोषणा की गई है, वहीं डिप्टी मेयर पदों के लिए 10 पुरुष और 5 महिलाओं की घोषणा की थीं।(पावरफुल महिला CEOs के बारे में जानें)
गौरतलब है कि 3 मार्च को इस चुनाव का नतीजा आने के बाद प्रिया राजन ने बढ़ी जीत हासिल की है। तिरूविका जोन के वार्ड नंबर 74 से पार्षद निर्वाचित प्रिया राजन को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी अब मिल चुकी हैं। अब वो चेन्नई की नई मेयर हैं।
इसे भी पढ़ें:अमृतसर में पराठे का स्टॉल लगाने वाली सुपर वूमन वीना जी की कहानी आपको भी कर देगी इमोशनल
प्रिया चेन्नई के इतिहास में पहली दलित मेयर होने के साथ दक्षिण के साथ पूरे भारत की सबसे कम उम्र की भी महिला मेयर हैं। कहा जा रहा है कि चेन्नई के इतिहास में तारा चेरियम और कामाक्षी जयाराम के बाद तीसरी महिला है जो मेयर के पद तक पहुंची हैं। आपको बता दें कि चेन्नई की राजनीती में मेयर पद बड़ा ही महत्व रखता है। ऐसा कहा जाता है कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टॅलिन भी चेन्नई का मेयर रह चुके हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@twitter)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।