herzindagi
some indian women ceo's

भारत की सबसे पावरफुल महिला CEOs के बारे में जानें

पहले जहां महिलाओं का जीवन केवल चार दीवारों तक सीमित रहा करता था, वहीं आज की महिलाएं दुनिया भर की बड़ी-बड़ी कंपनियां चला रही हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-03-02, 16:04 IST

भारत की महिलाएं आज दुनिया भर में एक अलग मुकाम हासिल कर रही हैं। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो, महिलाएं हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। यही वजह है कि आज भारतीय महिलाएं दुनिया भर में देश का नाम रौशन कर रही हैं। आज भारतीय महिलाएं दुनिया भर के बड़े-बड़े ब्रांड्स में ऊंची पोस्ट पर काम कर रही हैं। इनमें से कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो कंपनियों में सीईओ के पद पर हैं। ऐसे में यह देश के लिए गौरव की बात है, कि उनके देश की बेटियां दुनिया भर में अपने नाम से जानी जाती हैं।

इन महिलाओं का नाम आज करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है, आज के इस आर्टिकल में हम आपको सबसे मजबूत भारतीय महिला सीईओ के बारे में बताएंगे, जिन्हें भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी जाना जाता है। तो दर किस बात की आइए जानते हैं इन टॉप महिला सीईओ के बारे में-

रेवती अद्वैती फ्लेक्स

famous female indian ceo's

रेवती अद्वैती फ्लेक्स कंपनी की सीईओ हैं। बता दें कि फ्लेक्स कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनियों में गिनी जाती है। बता दें कि फ्लेक्स वह कंपनी है, जो चॉइस का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर है। समय के साथ यह कंपनी दुनिया को बेहतर बनाने के लिए डाइवर्स कस्टमर बेस्ड प्रोडक्ट्स के प्रोडक्शन में मदद करती है। वॉलमाइन की रिपोर्ट के अनुसार 14 जून 2021 तक रेवती अद्वैती की कुल संपत्ति कुल 234 करोड़ रुपये के आसपास थी।

लीना नायर-

powerful indian women CEOs

भारत की लीना नायर इस समय यूनिलीवर में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर के पद पर काम किया है। इतना ही नहीं लीना नायर फ्रांस के मशहूर फैशन और लग्जरी ब्रांड ‘शनैल’ की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर काम कर रही हैं। बता दें कि लाना नायर महाराष्ट्र राज्य के कोल्हापुर जिले की रहने वाली हैं, हालांकि 2013 में लीना लंदन शिफ्ट हो गईं थी। लीना की कामयाबी आज लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, मगर लीना की इस कामयाबी के पीछे उनके जीवन का लंबा संघर्ष छिपा है।

रेशमा केवलरामानी, वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल-

most powerful indian women CEO's

रेशमा केवलरामानी अमेरिकी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी ‘वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल की प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में काम कर रही हैं। इस कंपनी को जॉइन करने से पहले रेशमा एक ग्लोबल मेडिसिन डेवलपमेंट अफेयर्स की मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कार्यकारी प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं। इनता ही नहीं रेशमा ने एम्जेन नाम की एक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी में 12 साल से अधिक काम किया है, वहां पर उन्होंने रिसर्च और डेवलपमेंट से जुड़ी कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं। बता दें कि केवलरामानी का जन्म बॉम्बे में हुआ था, हालांकि कुछ समय बाद ही वो अपने माता-पिता के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं। इसके बाद आगे की पढ़ाई रेशमा ने विदेश में ही की।

इसे भी पढ़ें-सुख-समृद्धि के लिए घर से मिटाएं ये 10 वास्तु दोष

अंजली सूद-

powerful women CEO's who are indian

अंजली सूद एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘Vimeo’के सीईओ के रूप में काम कर रहीं हैं। बता दें कि अंजली ने 2005 में पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से बीएससी और साल 2011 नें हार्वर्ड से एमबीए किया है और साल 2014 में उन्होंने ‘Vimeo’में मार्केटिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया है, कुछ समय के बाद ही अंजली को सूद को कंपनी का सीईओ बना दिया।

जयश्री उल्लाल, एरिस्टा नेटवर्क-

powerful female indian CEO's

जयश्री उल्लाल एक कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म ‘अरिस्टा नेटवर्क्स’की प्रेसिडेंट और सीईओ रही हैं। बता दें कि जयश्री दुनिया भर में सेल्फ मेड महिला का परफेक्ट उदाहरण हैं। जयश्री उल्लाल का जन्म लंदन में हुआ था, मगर उनकी शिक्षा दिल्ली में हुई। जयश्री ने फेयरचाइल्ड सेमीकंडक्टर, एएमडी और सिस्को जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया है।

प्रिया लखानी, सेंचुरी टेक-

famous indian female ceo's

प्रिया लखानी सेंचुरी टेक की संस्थापक और सीईओ हैं। बता दें कि प्रिया ने स्कूलों और कॉलेज के लिए नवीनतम एआई- आधारित शिक्षण तकनीक और उपकरणों के विकास जुड़ा काम किया है। एक बैरिस्टर के रूप में प्रशिक्षित, लखानी ने बिजनेस के अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए कानूनी पेशे को छोड़ दिया। साल 2009 में प्रिया को ‘बिजनेस आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड भी दिया गया था। भारतीय परिवार में जन्मी प्रिया का बचपन यूके के चेशायर में हुआ था, इसके बाद उन्होंने लंदन के लॉ कॉलेज के मास्टर्स डिग्री हासिल की।

इसे भी पढ़ें-वास्तु के अनुसार स्टडी रूम में करवाएं यह कलर, बच्चे का पढ़ाई में लगेगा मन

शर्मिष्ठा दुबे, मैच ग्रुप-

top indian origin women CEO'S

शर्मिष्ठा दुबे मैच ग्रुप की सीईओ हैं। मैच ग्रुप $40 बिलियन का टेक्नोलॉजी ग्रुप है, जिसका इस्तेमाल इस समय बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया भर में कई डेटिंग ऐप्स, जैसे की ओकेक्यूपिड, प्लेंटीऑफफिश और हिंज इस मैच ग्रुप का हिस्सा हैं। बता दें कि शर्मिष्ठा दुबे जमशेदपुर में जन्मी और पली-बढ़ीं हैं, समय के साथ शर्मिष्ठा ने काफी कुछ अचीव किया।

तो ये हैं भारत की सबसे पावरफुल महिलाएं जिन्होंने दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में सीईओ के पद पर काम किया है। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- wikipedia and instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।