herzindagi
image

मेनोपॉज के दौरान नींद क्यों प्रभावित होती है?

मेनोपॉज के दौरान अक्सर महिलाओं को नींद की कमी का सामना करना पड़ता है। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं इसके कारण
Editorial
Updated:- 2024-09-24, 13:46 IST

मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है जिससे एक उम्र के बाद हर एक महिला को गुजरना पड़ता है। जिस तरह से पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है ठीक उसी प्रकार से मेनोपॉज के दौरान कई सारी दिक्कते होती हैं। इनमें से एक है नींद का प्रभावित होता है।

जी हां कई महिलाएं इस दौरान नींद न आना, बार-बार नींद खुलने जैसी दिक्कतों से जूझती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं मेनोपॉज के दौरान नींद क्यों प्रभावित होती है? इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।

मेनोपॉज के समय महिलाओं में नींद से जुड़ी समस्याएं आम हैं,यह कई कारणों से होती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

हार्मोनल बदलाव

मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन के स्तर में भारी कमी आती है,जिसके हॉट फ्लैशेज होता है, तेज पसीना चलने लगता है, दिल की धड़कन तेज हो जाती है। इससे बार बार नींद खुलती है। इसके अलावा मनोवैज्ञानिक विकार जैसे अवसाद और चिंता भी बढ़ जाता है। ये सभी कारक नींद में खलल पैदा कर सकते हैं।

मेलाटोनिन

मेनोपॉज के दौरान मेलाटोनिन का स्तर भी घट जाता है जो नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। आपको बता दें कि मेलाटोनिन एक हार्मोन है जो नींद-जागने के चक्र को नियंत्रित करता है।

यह भी पढे़ं- मेनोपॉज में बढ़ते वजन से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 2 तरह की चटनी

शारीरिक समस्याएं

मेनोपॉज के दौरान कई तरह की शारीरिक समस्याएं जैसे कि जोड़ों में दर्द, पाचन संबंधी शिकायत होती है इसके कारण भी नींद प्रभावित हो सकती है।

उम्र का तकाजा

menopause-management-generative-ai-

एक्सपर्ट बताती हैं कि महिलाओं में उम्र के साथ अनिद्रा का खतरा भी बढ़ जाता है,जैसे जैसे उम्र बढ़ती है नींद की समस्याएं और भी अधिक आम हो जाती है।


यह भी पढ़ें- प्री-मेनोपॉज क्या है? 35 की उम्र के बाद महिलाओं को हो जाना चाहिए सचेत


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।