मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है। इस दौरान किसी भी महिला का शरीर कई बदलावों से गुजरता है। शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव का असर, महिलाओं की स्किन, बालों, वजन, बोन्स, एनर्जी और मूड पर भी होता है। इस दौरान, महिलाओं का मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है। इसके चलते वजन बढ़ने लगता है। मेनोपॉज में बढ़ते वजन को कंट्रोल करना मु्श्किल होता है लेकिन यह जरूरी भी है वरन इसके चलते कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। अक्सर इस दौरान, महिलाएं अपनी फिगर, मूड और फिटनेस को लेकर परेशान रहने लगती हैं। लेकिन, असल में हेल्दी डाइट और फिटनेस रूटीन के साथ आप मेनोपॉज में भी हेल्दी रह सकती हैं। मेनोपॉज में वजन को मेंटेन रखने के लिए एक्सपर्ट 2 बीजों की चटनी खाने की सलाह देती हैं। इस बारे में डाइटिशियन रुजुता दिवेकर जानकारी दे रही हैं। वह सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
तिल के बीजों की चटनी
- एक्सपर्ट का कहना है कि मेनोपॉज में वजन कम करने के लिए, तिल की चटनी आपकी मदद कर सकती है।
- तिल के बीज में फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं। मेनोपॉज में शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल कम होने लगता है। ऐसे में ये बीज, हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं।
- कैल्शियम से भरपूर यह चटनी बोन मिनरल डेंसिटी को भी बनाए रखती है। इससे हॉट फ्लैशेज को कम करने में भी मदद मिलती है।
- यह चटनी फाइबर और आयरन से भरपूर होती है और शरीर में खून की कमी नहीं होने देती है।
- ज्वॉइंट और स्किन हेल्थ के लिए भी यह चटनी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें-मेनोपॉज में शरीर की गंध क्यों बदल जाती है?
अलसी के बीजों की चटनी
- अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम कर करता है।
- मेनोपॉज में कई बार महिलाओं के शरीर में सूजन आ जाती है। ऐसे में यह चटनी फायदेमंद है। इसमें मौजूद लिगनेन सूजन को कम करते हैं।
- यह चटनी हार्मोनल हेल्थ और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद है।
- इससे वजन कंट्रोल में रहता है और हॉट फ्लैशेज भी कम होत हैं।
एक्सपर्ट की सलाह पर दें ध्यान
- एक्सपर्ट का कहना है की सीड्स से ज्यादा, सीड्स की चटनी फायदेमंद है।
- मेनोपॉज में महिलाओं को तिल या अलसी की चटनी जरूर खानी चाहिए।
- इसे आपको लंच या डिनर में डाइट में शामिल करना है।
- इसे बहुत अधिक मात्रा में न लें। चटनी की तरह ही खाएं।
- अगर आप सीड्स की चटनी खाते हैं, तो इसके एसेंशियल ऑयल, फाइबर और बाकी सभी गुण, चटनी के जरिए शरीर तक पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में बालों और स्किन को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये चीजें
मेनोपॉज में वजन को कंट्रोल करने के लिए, इन 2 तरह की चटनियों को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों