खून की कमी होने पर शरीर को कई बीमारियां घेर सकती हैं। जब आपके खून में आयरन की कमी हो जाती है, तो इससे शरीर कमजोर हो सकता है। महिलाओं में आयरन की कमी काफी आम है। इसके चलते सिरदर्द, थकान और कमजोरी महसूस होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जब शरीर में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी कम हो जाता है, तो हीमोग्लोबिन लेवल घटने लगता है। इसके लक्षणों को अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन असल में इस पर ध्यान देना जरूरी है। आयरन लेवल बढ़ान के लिए सबसे जरूरी डाइट पर ध्यान देना है।
अगर आपकी डाइट सही नहीं है, तो महंगे सप्लीमेंट्स लेने पर भी आपकी मुश्किल दूर नहीं होगी। यहां हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाने से शरीर में खून की कमी आसानी से दूर हो सकती है। दादी-नानी की बताई इन चीजों को एक्सपर्ट भी सटीक मानती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। नंदिनी सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो इसे दूर करने के लिए आपको पिस्ता का सेवन करना चाहिए। पिस्ता में हेल्दी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन 6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। पिस्ता आयरन का अच्छा सोर्स है। यह खून बनाने में मदद करता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है। पिस्ता में कैलोरी काफी कम होती है और इसलिए यह वेट लॉस के लिए भी अच्छा होता है। पिस्ते को आप सादा या फिर भूनकर भी खा सकती हैं। हालांकि, एक दिन में बहुत अधिक पिस्ता खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, इसका सेवन लिमिट में ही करें।
यह भी पढ़ें- पिस्ता खरीदते वक्त इन बाइंग टिप्स की लें मदद, नहीं होगी चुनाव करने में परेशानी
महिलाओं को खून की कमी दूर करने के लिए अखरोट जरूर खाना चाहिए। अखरोटा एंटी-ऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स समेत कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। 14 ग्राम अखरोट में लगभग 0.7 मिलीग्राम आयरन होता है जिससे हमारे शरीर में आयरन की कमी आसानी से पूरी हो सकती है। यह इंफ्लेमेशन को भी कम करता है। अखरोट को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- Walnuts Benefits: इन 5 कारणों से महिलाओं को रोज खाने चाहिए अखरोट
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।