जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों पर, महिलाओं के शरीर में अलग-अलग बदलाव होते हैं। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान, महिलाएं कई हार्मोनल बदलावों से गुजरती हैं। इनका असर, महिलाओं की फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर होता है। 45-50 साल की उम्र में कोई भी महिला मेनोपॉज तक पहुंचती है। काफी महिलाओं में यह 40 साल की उम्र में भी होता है। मेनोपॉज और इससे पहले यानी पेरिमेनोपॉज के समय, शरीर में कई लक्षण नजर आने लगते हैं। यह एक नेचुरल प्रोसेस है। मेनोपॉज का असर महिलाओं के वजन, डाइजेशन, लिवर, हार्मोन्स, बोन्स, स्किन, बालों और नाखूनों पर होता है। इस दौरान स्किन पर एक्ने, पिगमेंटेशन और आंखों के नीचे काले घेरे जाते हैं। वहीं, मेनोपॉज में बाल झड़ने लगते हैं और पतले हो जाते हैं। इस दौरान, महिलाओं को डाइट और एक्सरसाइज का खास ख्याल रखना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान, स्किन और बालों को हेल्दी बनाने के लिए डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन रुजुता दिवेकर जानकारी दे रही हैं। वह सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
मेनोपॉज के दौरान, त्वचा पर ऐक्ने, पिंपल जैसे ब्रेकआउट्स हो जाते हैं। साथ ही, हेयरफॉल भी अधिक होता है। इस समय पर आप अलिव और नारियल के लड्डू खाएं। ये आयरन और विटामिन-ई का सोर्स है। इनसे स्किन और बाल हेल्दी होते हैं। ये हार्मोनल उतार-चढ़ाव को कम करते हैं। हालांकि, अगर आप पेरिमेनोपॉज मैं हैं और कभी-कभी हैवी फ्लो आ रहा है, तो उन दिनों में इसे अवॉइड करें। इन लड्डुओं को आपको अलिव सीड्स, गुड़ और नारियल डालकर बनाना है।
चावल, डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर आपका पेट सही है, खाना सही से पच रहा है, तो स्किन अपने आप हेल्दी रहेगा। चावल से एसिडिटी नहीं होती है। इसे आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज का लिवर पर क्या होता है असर? जानें
दही, कई विटामिन्स के साथ गुड बैक्टीरिया का भी अच्छा सोर्स है। इससे गट हेल्थ अच्छी होती है। आप प्लेन सही खा सकती हैं या छाछ को भी डाइट में शामिल कर सकती हैं। यह आपकी स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में शरीर की गंध क्यों बदल जाती है?
मेनोपॉज में स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए, इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।