प्रेग्नेंसी एक नाजुक घड़ी होती है। इस दौरान महिलाओं का खुद का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ महिलाओं को एनीमिया हो जाता है। यह स्थिति न सिर्फ गर्भवती महिला के लिए गंभीर होती है बल्कि इससे बच्चे पर भी असर पड़ता है। यही वजह है की प्रेग्नेंट होते ही डॉक्टर आय़रन की गोली सबसे पहले लिखते हैं,ताकि किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। अब सवाल है कि आखिर प्रेग्नेंसी में एनीमिया क्यों होता है, तो इसके लिए हमने एक्सपर्ट से बात की Dr Nancy Nagpal Consultant Gynaecologist ,Salubritas Medcentre इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
एक्सपर्ट बताती हैं कि इसके लिए कोई एक कारण नहीं है। यह कई फैक्टर पर डिपेंड करता है। सबसे पहले तो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं शरीर में ब्लड वॉल्यूम, यानी रक्त की मात्रा बढ़ जाती है। इसे बनाने के लिए अधिक आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 की जरूरत होती है, लेकिन अगर शरीर को यह पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते हैं, तो आरबीसी सही मात्रा में नहीं बन पाती है,जिससे खून की कमी हो जाती है।
एक्सपर्ट बताती हैं कि इस दौरान खून बढ़ाने वाले पोषक तत्व लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन बहुत सारी महिलाओं को नौजिया उल्टी होती है,इस कारण वह पोषक तत्व नहीं ले पाती हैं। इससे भी खून की कमी हो जाती है।
वहीं, कुछ ऐसी भी महिलाएं होती हैं,जिन्हें लगातार प्रेग्नेंसी होती है। इस वजह से शरीर को रिकवरी का समय नहीं मिल पाता है, तो एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।
अगर गर्भवती महिला के शरीर में विटामिन सी की कमी होती है,तो आयरन ठीक से अवशोषित नहीं हो पाता है, जिससे हीमोग्लोबिन कम बनने लगता है और खून की कमी हो जाती है।, कुछ महिलाओं में एनीमिया जेनेटिक कारणों से भी हो सकता है। अगर परिवार में किसी को आयरन की कमी रही है तो गर्भावस्था में यह समस्या हो सकती है। थैलेसीमिया के कारण भी ऐसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें-क्या कुत्ता काटने पर सच में 14 इंजेक्शन लगते हैं ?
यह भी पढ़ें-कम उम्र में हो रहा है घुटनों में दर्द ? हो सकते हैं ये कारण
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।