herzindagi
image

कम उम्र में हो रहा है घुटनों में दर्द ? हो सकते हैं ये कारण

घुटनों का दर्द अक्सर बुढ़ापे में ज्यादा परेशान करता है, लेकिन इन दिनों युवा-नौजवान भी घुटनों में दर्द की शिकायत करते हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है। कहीं कोई गंभीर बीमारी की तरफ इशारा तो नहीं
Editorial
Updated:- 2025-02-14, 18:37 IST

घुटनों का दर्द आजकल आम हो चुका है। यह दर्द सिर्फ बुजुर्गों और उम्रदराज लोगों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि कम उम्र के लोगों को भी घुटनों का दर्द हो रहा है। बुढ़ापे में होने तो लाजमी है, क्योंकि एक उम्र के बाद हड्डियों से लोआब यानी कोलेजन कम हो जाता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती है। अगर आप युवा हैं फिर भी घुटनों में दर्द महसूस कर रहे हैं, तो यह एक चेतावनी हो सकता है कि कुछ गलत हो रहा है। इसके कारण जरूर जानने चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से

कम उम्र में हो रहा है घुटनों में दर्द ?

knee pain in young age

अगर घुटनों में दर्द है, तो आपको अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शरीर का वजन घुटनों पर दबाव डालता है। यह समय के साथ  हड्डियों और जोड़ों से संबंधित संरचनाओं को कमजोर कर सकता है, जिससे दर्द और सूजन हो सकती है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और हेल्दी

इंफ्लेमेशन के कारण भी घुटनों में दर्द हो सकता है। ऐसा रुमेटॉइड आर्थराइटिस के कारण होता है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपने ही हेल्दी टिशू पर हमला कर देती है,जिससे सूजन दर्द, भारीपन और घुटनों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। आर्थराइटिस में ना सिर्फ घुटनों में नहीं बल्कि शरीर के अन्य जोड़ों में भी द  आपको लंबे वक्त से घुटनों में दर्द महसूस हो रहा है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  

इसे भी पढ़ें-शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ने पर नजर आते हैं ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज

knee pain

इसके अलावा, अगर आप लंबे वक्त तक कंप्यूटर और मोबाइल का बैठकर इस्तेमाल करते हैं, तो गलत बैठने की आदतें और शारीरिक गतिविधियों की कमी भी घुटनों के दर्द का कारण बन सकती है। घुटनों के कम मूवमेंट से घुटनों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है, जिससे जोड़ में दर्द हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-क्या कुत्ता काटने पर सच में 14 इंजेक्शन लगते हैं ?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।