यूं तो एक महिला को स्वस्थ रहने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, लेकिन फोलिक एसिड उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। फोलिक एसिड से महिला को डिप्रेशन से लड़ने में ताकत मिलती है, डिमेंशिया और कैंसर का रिस्क कम होता है। साथ ही उनके बच्चे में सबसे महत्वपूर्ण किसी भी तरह के जन्मदोष होने की संभावना काफी कम हो जाती है। लेकिन इन सबके अलावा उन्हें जो सबसे अधिक लाभ होता है, वह है समय से पहले मेनोपॉज का ना होना।
कुछ समय पहले तक जहां महिलाएं 45-50 या उससे अधिक उम्र में मेनोपॉज की अवस्था में पहुंचती थीं, वहीं आज के समय में देखा जा रहा है कि 40 की उम्र में ही कुछ महिलाओं को मेनोपॉज हो जाता है। इससे उनकी मां बनने की क्षमता खत्म हो जाती है। यकीनन आप ऐसा नहीं चाहेंगी। ऐसे में आपको फोलिक एसिड का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए, ताकि समय से पहले मेनोपॉज का रिस्क खत्म हो जाए। तो चलिए आज वुमन हेल्थ रिसर्च फाउंडेशन की प्रेसिडेंट डॉ नेहा वशिष्ट आपको बता रही हैं कि फोलिक एसिड का सेवन समय से पहले मेनोपॉज को किस प्रकार रोक सकता है-
जानिए क्या है फोलिक एसिड
फोलिक एसिड विटामिन बी का ही एक प्रकार है, जिसे फोलेट भी कहा जाता है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे बॉडी हेल्दी रहती है। इतना ही नहीं, महिलाओं के लिए यह इसलिए भी बेहद आवश्यक माना गया है, क्योंकि यह उनके रिप्रॉडक्टिव सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करता है और मेनोपॉज वास्तव में आपके रिप्रॉडक्टिव सिस्टम से ही जुड़ा है।
समय से पहले क्यों होता है मेनोपॉज
इसके लिए आपको सबसे पहले मेनोपॉज के बारे में जानना चाहिए। मेनोपॉज एक ऐसी अवस्था है, जब महिला का रिप्रॉडक्टिव सिस्टम काम करना बंद कर देता है, अर्थात् उसके पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं और उसकी मां बनने की क्षमता भी खत्म होने लगती है। वहीं, अगर महिला के समय से पहले मेनोपॉज के बारे में बात की जाए तो इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं-जैसे खराब लाइफस्टाइल, खानपान की गलत आदतें, बहुत अधिक तनाव व शरीर में फोलिक एसिड की कमी।
इसे भी पढ़ें :महिलाएं इन समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नेचुरल तरीके से करें इलाज
फोलिक एसिड की मात्रा व स्त्रोत
एक महिला को स्वस्थ रहने और समय से पहले मेनोपॉज की समस्या से बचने के लिए प्रतिदिन करीबन 400 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड का सेवन अवश्य करना चाहिए। वहीं, अगर फोलिक एसिड के नेचुरल स्त्रोत की बात की जाए तो हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, नट्स, बीन्स, ऑरेंज जूस, मोटे अनाज आदि में फोलिए एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में उल्टी और चक्कर ने कर दिया है परेशान तो अपनाएं यह आयुर्वेदिक उपाय
मेनोपॉज पीरियड को बनाएगा कंफर्टेबल
फोलिक एसिड के सेवन का एक लाभ यह भी है कि अगर महिला को समय पर मेनोपॉज हो रहा है तो भी फोलिक एसिड के सेवन से मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं जैसे हॉट फ्लश आदि को मैनेज करने में आसानी हो रही हैं। प्री-मेनोपॉज के दौरान दर्द व तकलीफ से भी महिला को राहत मिलती है। इतना ही नहीं, मेनोपॉज का ड्यूरेशन भी कम होता है। मसलन, कुछ महिलाओं को मेनोपॉज से कुछ महीनों पहले ही लक्षण नजर आने लगते हैं, जो उन्हें काफी तकलीफ देते हैं। यहां तक कि कई बार तो हॉट फ्लश आदि के कारण महिला को अस्पताल तक में भर्ती कराना पड़ सकता है, लेकिन फोलिक एसिड इन सभी समस्याओं में राहत दिलाता है।
पीएं यह आयुर्वेदिक ड्रिंक
अगर महिलाएं अपने मेनोपॉज से लेकर अन्य सभी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में दशमूलारिष्ट बेहद ही लाभकारी माना गया है। इसलिए अगर आप अलग से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। तो बाजार से दशमूलारिष्ट ले आएं और फिर दो ढक्कन दशमूलारिष्ट में दो ढक्कन पानी डालकर सुबह-शाम इसका सेवन करें। यह शरीर में रक्त की कमी को भी दूर करता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों