herzindagi
image

गर्मियों में मुंह में छाले क्यों हो जाते हैं? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। इसे ठीक करने के लिए हम कुछ ठंडा खाते हैं, इससे पहेल की आप कई उपाय अपनाएं, क्या आपको मालूम कि ऐसा क्यों होता है। 
Editorial
Updated:- 2025-06-10, 16:13 IST

गर्मी का मौसम बड़ा ही परेशान करने वाला होता है। धूप, उमस और पसीना के साथ साथ सेहत भी खराब होती रहती है। अक्सर लोगों को इस महीने में मुंह में छाले निकल जाते हैं। यह छोटे-छोटे छाले दिखने में भले मामूली लगे, लेकिन खाने पीने से लेकर बात करने तक, सब कुछ मुश्किल होता है। अक्सर लोगों को लगता है कि, गर्मी का मौसम है, तो ऐसा पेट की गर्मी की वजह हो रहा है। क्या आप भी ऐसा ही सोचती हैं?अगर हां, तो आप अपनी गलतफहमी दूर कर लें।  एक्सपर्ट की मानें तो इसके पीछे एक गहरा और अनदेखा कारण छिपा होता है। आइए जानते हैं डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल से कि गर्मियों में मुंह में छाले होने की असली वजह क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

गर्मियों में मुंह में छाले क्यों हो जाते हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aaina Singhal | Certified Nutritionist (@nutritionscienceaainasinghal)

आपको जानकर हैरानी होगी कि, भारत में 50 फीसदी लोगों में, खासकर शाकाहारी,ऐसी महिलाएं जिन्हें पीसीओएस या थायराइड है, उनमें विटामिन बी12 की कमी होती है। यह विटामिन बी12 की कमी अक्सर गर्मियों में मुंह में छालों का कारण बनती हैं।  दरअसल विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसका मुख्य काम है हमारे मुंह और गले की कोशिकाओं को ठीक करना और उनकी मरम्मत करना। ये कोशिकाएं लगातार बनती हैं और टूटती रहती हैं। बी12 इन्हें ठीक रखने में मदद करता है।

जब विटामिन बी12 की कमी होती है, तो मुंह और गले की कोशिकाओं का मरम्मत नहीं हो पाता है। ऐसे में मामूली घर्षण और कुछ भी गड़ना अल्सर का कारण बन जाता है।

वहीं गर्मियों के मौसम में शरीर का तापमान वैसे ही बढ़ा हुआ होता है और विटामिन बी12 की कमी शरीर की आंतरिक गर्मी को बढ़ाने लगती है, जिससे छालों का खतरा और बढ़ जाता है। कई बार हम मसालेदार भोजन भी करते हैं।

इसके अलावा पानी की कमी मुंह के अंदर की परतों को संवेदनशील कर देती हैं, जिससे छालों का जोखिम बढ़ जाता है।  वहीं जिन्हें एसिडिटी रहती है या जिनका गट हेल्थ खराब रहता है ऐसे लोगों में विटामिन बी12 का अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता है।

यह भी पढ़ें-वजाइना के लिए हेल्‍दी डाइट क्‍यों जरूरी है? एक्‍सपर्ट से जानें

विटामिन बी12 की कमी ऐसे करें पूरी

mouth0-ulcer CAUSE

  • मांस, मछली, अंडा, दही, दूध और पनीर शामिल करें।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन बी12 का बढ़िया स्रोत हैं।
  • दालें डाइट में शामिल करें।
  • खूब पानी पिएं।
  • गट हेल्थ के लिए छाछ, प्रोबायोटिक्स का सेवन करें।

यह भी पढ़ें-40 प्लस महिलाओं में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, जानें कैसे करें बचाव

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।