herzindagi
image

40 प्लस महिलाओं में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, जानें कैसे करें बचाव

उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर महिलाओं में अलग-अलग बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 40+ में महिलाओं में कौन-सी बीमारियां होने के चांसेज अधिक होते हैं और इससे कैसे बचाव करना चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-06-10, 13:45 IST

उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के समय पर महिलाओं के शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव होता है, जिसका असर उनकी सेहत पर भी होता है। 40 की उम्र के बाद ज्यादातर महिलाएं पेरिमेनोपॉज से गुजरती हैं। इस समय पर मेनोपॉज के कुछ शुरुआती लक्षण महिलाओं में नजर आने लगते हैं। 40 प्लस महिलाओं को कई बीमारियों का खतरा रहता है। इसकी एक वजह यह भी है कि इस समय पर इम्यूनिटी कम होने और हार्मोनल बदलावों की वजह से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 40 पार करने के बाद आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। 40+ में महिलाओं में कौन-सी बीमारियां होने के चांसेज अधिक होते हैं और इससे कैसे बचाव करना चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

40 प्लस महिलाओं में अधिक होता है इन बीमारियों का खतरा, ऐसे करें बचाव

ब्रेस्ट कैंसर

breast cancer preventions tips

40 की उम्र के बाद महिलाओं में ब्रेस्ट और यूट्राइन कैंसर का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इस समय पर अगर आपको ब्रेस्ट में गांठ या अन्य कोई भी लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। साल में एक बार मैमोग्राम जरूर करवाएं और घर पर सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन भी जरूर करें। इसके अलावा अगर परिवार में किसी को यह बीमारी रही हो, तो और भी अधिक सावधान रहें।

हड्डियों का कमजोर होना

इस उम्र में महिलाओं में बोन डेंसिटी घटने लगती है और ऐसे में हड्डियों के कमजोर होने यानी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इस समय पर एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा घटने लगती है और इसका असर बोन हेल्थ पर भी होता है। विटामिन-डी से भरपूर डाइट लें और एक्सरसाइज जरूर करें।

यह भी पढ़ें- रात को बिस्तर पर जाने से पहले करें ये 5 काम, 50+ में भी झुरियां और सफेद बाल नहीं करेंगे परेशान

थायराइड और डायबिटीज

mahilaon mei thyroid ke lakshan karan or upchar

इस समय पर महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण, महिलाओं में थायराइड और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण, 40 के बाद अक्सर महिलाओं को डायबिटीज हो जाती है। वहीं, मेनोपॉज में थायराइड की संभावना भी अधिक रहती है। हेल्दी डाइट लें और वॉक जरूर करें।

दिल से जुड़ी बीमारी

40 की उम्र के बाद महिलाओं को दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा भी अधिक रहता है। दअसल, एस्ट्रोजेन हार्मोन की कमी हार्ट हेल्थ पर असर डालती है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 40 के बाद हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और मोटापे के कारण भी हार्ट हेल्थ पर असर होता है। रोजाना वॉक करने, हेल्दी डाइट लेने और समय-समय पर बीपी और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाने से आप दिल की बीमारी से बच सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में शरीर की गंध क्यों बदल जाती है?


40 प्लस महिलाएं एक्सपर्ट के बताए तरीकों से इनबीमारियों से बचाव कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।