herzindagi
why biotin is important for us

बायोटिन शरीर के लिए क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह से कैल्शियम, विटामिन डी, पोटेशियम जरूरी है ठीक उसी प्रकार से बायोटिन भी हमारे लिए जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2024-06-12, 16:12 IST

सेहतमंद रहने के लिए हमें कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जैसे हड्डियों के लिए कैल्शियम और विटामिन डी खून के लिए आयरन,संक्रमण से बचने के लिए विटामिन सी। ठीक उसी प्रकार से एक पोषक तत्व है जिसका नाम है बायोटीन। आइए जानते हैं बायोटिन का हमारे शरीर में क्या काम है? यह किस चीज को बनाने का काम करता है? शरीर में बायोटिन के स्तर को बनाए रखने के लिए किन फूड्स का सेवन करना जरूरी होता है?

बायोटिन क्या है?

biotin source

NCBI के मुताबिक बायोटिन एक तरह का बी विटामिन है। इसे हम विटामिन बी7 या विटामिन एच के नाम से भी जानते हैं। यह भोजन को ऊर्जा में तोड़ने में मदद करता है। यह पानी में घुलनशील होता है। बता दें कि यह आपके कई अंगों के लिए जरूरी है जिसमें आपका नर्वस सिस्टम, लीवर, आंखें, बाल,नाखून और त्वचा शामिल है। यह कोशिकाओं को ठीक से काम करने में मदद करता है। अक्सर जिन लोगों के बालों का विकास खराब होता है या बहुत ज्यादा हेयर फॉल होता है उन्हें बायोटीन की कमी होती है।

यह भी पढ़ें-किचन में मौजूद ये 5 चीजें खराब कर रही हैं आपकी तबियत, आज ही करें बाहर

बायोटिन की कमी कैसे पूरी करें?

egg  for biotin

  • बायोटिन की कमी पूरी करने के लिए आप अंडा का सेवन कर सकते हैं। अंडे के पीले भाग में बायोटिन होता है। इसके अलावा इसमें जिंक सेलेनियम विटामिन डी भी होता है
  • इसके अलावा बादाम का सेवन कर सकते हैं। यह भी बायोटिन का शानदार स्रोत है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट का भी स्रोत है,जो फ्री रेडिकल से होने वाले डैमेज से आपको बचता है।
  • इसके अलावा स्ट्रॉबेरी, मशरूम, मछली डेयरी प्रोडक्ट ब्रोकली भी बायोटिन के शानदार स्रोत हैं।

यह भी पढ़ें-हार्मोन्स को भी प्रभावित करती है हीटवेव, जानें कैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit- freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।